-
एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा का कारण बनी है उनकी इंगेजमेंट। 1 जनवरी 2020 को नताशा ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग सगाई कर ली। हार्दिक ने उन्हें घुटनों पर बैठ शादी के लिए प्रपोज किया और इंगेजमेंट रिंग पहनाई। हार्दिक और नताशा पिछले कुछ समय से एख दूसरे को डेट कर रहे थे। नताशा के साथ ही चर्चा में आ गए हैं एक्टर अली गोनी। अली गोनी किसी जमाने में नताशा को डेट कर चुके हैं।
-
1 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद नताशा और एक्टर अली गोनी का ब्रेकअप हो गया था।
-
साल 2015 में दोनों के ब्रेकअप की जानकारी खुद अली गोनी ने मीडिया को दी थी।
-
अली ने नताशा संग अपने ब्रेकअप का कारण भी बताया था।
-
अली गोनी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था- हां, हम अलग हो गए हैं। मुझे लगता है कि मैं एक इंडियन लड़की के साथ रहना पसंद करूंगा। कल्चरल बैकग्राउंड अलग होने के कारण हमारे बीच बहुत सारे इश्यू थे। मैं उसके लिए हमेशा अच्छे की प्रार्थना करता हूं।
-
बता दें कि नताशा सर्बिया की रहने वाली हैं। शायद इसी कारण से अली और उनके बीच में डिफरेंसेज आए थे।
-
अलग होने के करीब 4 साल बाद अली और नताशा फिर से एक डांस रियालिटी शो में साथ नजर आए थे।
-
डांस रियालिटी शो नच बलिये 9 में दोनों की जोड़ी को लोगों का काफी प्यार मिला था।