• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • यूजीसी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • यूजीसी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. know the luxurious lifestyle of saudi arabia prince alwaleed bin talal

हीरे जड़े कार-बाइक, प्राइवेट जेट में सिंहासन, ऐसी है करप्शन के आरोप में घिरे इस सऊदी प्रिंस की लाइफ

अरब के प्रिंस का नाम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल है। उन्हें सऊदी का वॉरेन बफेट भी कहा जाता है।

By: जनसत्ता ऑनलाइन
November 7, 2017 13:38 IST
हमें फॉलो करें
  • Saudi Arabia Prince Alwaleed bin Talal
    1/10

    भ्रष्टाचार के आरोपों में सऊदी अरब के प्रिंस अलवालिद बिन तलाल की गिरफ्तारी होने के बाद हर कोई आश्चर्य में है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच के बाद कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 11 राजकुमार भी शामिल हैं। इन्हीं राजकुमारों में से एक नाम अलवालिद का भी है। सऊदी अरब के सबसे अमीर व्यक्ति अलवालिद की गिरफ्तारी होने से पहले शायद आप लोग उनके बारे में ज्यादा कुछ जानते नहीं होंगे, लेकिन आपको उनकी एशोआराम वाली जिंदगी के बारे में जानकर काफी हैरानी होगी। (फाइल फोटो)

  • 2/10

    अरब के प्रिंस का नाम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल है। अलवालिद दुनिया के 25वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने 1979 में मेनलो यूनिवर्सिटी से ऑनर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्हें सऊदी का वॉरेन बफेट भी कहा जाता है। (फोटो सोर्स- carmelcacopardo)

  • सऊदी के राजकुमार के महल इतना बड़ा है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। अलवालीद के रेत के रंग के महल में 317 कमरे हैं। 4 रसोई है, जिनमें अरबी, कॉन्टिनेंटल और एशियन व्यंजन बनाए जाते हैं। पांचवीं रसोई में केवल मिठाई बनती है। महल में इतने रसोइये हैं कि केवल एक घंटे के नोटिस के अंदर वे सब 2 हजार लोगों के लिए खाना बना सकते हैं। महल में मनोरंजन की भी खासी व्यवस्था है। महल के अंदर 250 हाइटेक टेलीविजन लगे हुए हैं। (फोटो सोर्स- BornRich)
  • प्रिंस अलवालीद के पास दुनियाभर के लग्जरी वाहनों का बड़ा कलेक्शन है। उनके पास करीब-करीब 300 महंगी और आलीशान गाड़िया हैं। इतना ही नहीं अलवालीद के पास हीरे जड़ी कार भी है। प्रिंस हीरे जड़ी हस्तनिर्मित मर्सिडीज एसएल 600 कार के मालिक हैं। ये कार इस अरबपति प्रिंस की ताकत, शक्ति और धन का प्रतीक है। (फोटो सोर्स- BornRich)
  • प्रिंस के पास मोटरसाइकिल का भी बड़ा कलेक्शन है। कार के अलावा अलवालीद के पास हीरे जड़ित और हस्तनिर्मित डुकाटी मोटरसाइकिल भी है, जिसकी कीमत 4.8 मिलियन डॉलर है। (फोटो सोर्स- BornRich)
  • प्रिंस प्राइवेट जेट में सफर करना पसंद करते हैं। उनके पास बोइंग 747, हॉकर सिडले 125 है। प्रिंस के पास एयरबस ए380 भी था, जिसे उन्होंने मध्य पूर्व फर्म में इन्वेस्ट करने के लिए बेच दिया था। बोइंग 747 अंदर से किसी महल से कम नहीं दिखता। इस विमान के अंदर लिविंग रूम में सिंहासन जैसी कुर्सी है, जिसमें प्रिंस बैठा करते हैं। एक खाने की मेज है, जिसमें 14 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके साथ ही दो शानदार बेडरूम भी हैं। दुनिया भर से 11 चालक विमान के क्रू में शामिल किए गए हैं। (फोटो सोर्स- BornRich)
  • प्रिंस को हवा में उड़ने वाले विमानों के साथ ही पानी में चलने वाले जहाजों का भी शौक है। उनके पास 5KR नाम से पहले से ही एक आलीशान जहाज था, इसके अलावा वे न्यू किंगडम 5KR के भी मालिक हैं। न्यू किंगडम की कीमत 500 मिलियन डॉलर है और ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा जहाज है। प्रिंस का पसंदीदा नंबर 5 है और K, R अक्षरों से उनके दोनों बच्चों का नाम शुरू होता है। (फोटो सोर्स- TheRichest)
  • दुबई से लेकर पेरिस, पेरिस से लेकर टोरंटो और भी बहुत सी जगहों पर प्रिंस अलवालीद के होटल और रिजॉर्ट्स हैं। मूवेन्पिक, फेयरमोंट और फोर सीजन जैसे आलीशान होटलों में या तो प्रिंस के शेयर्स हैं या तो वे खुद ही इनके मालिक हैं। प्रिंस का किंगडम रिजॉर्ट रियाद में है। इसी रिजॉर्ट में प्रिंस अपने मुख्य अतिथियों के साथ मुलाकात करते हैं। (फोटो सोर्स- arabianbussiness/BornRich)
  • 3/10

    सऊदी के राजकुमार ने दो शादियां की हैं। अलवालीद की पहली पत्नी सउद के किंग की बेटी दालल बिंट सउद थीं। दोनों की शादी 1976 में हुई थी। प्रिंस की पहली पत्नी राजकुमारी दालल और उनके दो बच्चे हैं। प्रिंस के बेटे का नाम प्रिंस खालेद है और बेटी का नाम प्रिंसेस रीम है। (फोटो सोर्स- BornRich)

  • 4/10

    अलवालीद की पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और जल्द ही दोनों ने तलाक ले लिया। अलवालीद ने 2006 में राजकुमारी अमीरा से दूसरी शादी की। दोनों के फिलहाल कोई बच्चे नहीं है। (फोटो सोर्स- BornRich)

TOPICS
saudi arab
अपडेट
सफेद कपड़ों से कैसे हटाएं चाय-कॉफी के दाग? इन आसान टिप्स से मिनटों में होगा साफ
Chandra Grahan 2026 Date Time: अगला चंद्रग्रहण कब है? जानें क्या भारत में दिखाई देगा साल का पहला Lunar Eclipse…
2025 की अंडररेटेड फिल्म जिसे IMDb पर मिली 8.2 रेटिंग, JioHotstar पर है उपलब्ध
WPL 2026: दिल्ली-गुजरात मैच तय करेगी प्लेऑफ की दिशा, लुढ़केगी मुंबई,आरसीबी-यूपी के लिए भी अहम, ये है गणित
यूजीसी विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले
Samudrik Shastra: ऐसी उंगली वाले पार्टनर्स होते हैं काफी रोमांट‍िक और केयरिंग
क्या जिंक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है? रिसर्च से समझें जिंक की जरूरत
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
अविमुक्तेश्वरानंद के विरोध में अयोध्या के जीएसटी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, बोले- ‘यह राष्ट्र का अपमान है’
T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने लिया रिटायरमेंट, 2021 में विश्व विजेता टीम का थे हिस्सा
HBSE Date Sheet 2026 Released: हरियाणा बोर्ड एग्जाम डेटशीट जारी, यहां चेक करें 10वीं और 12वीं परीक्षा का पूरा टाइम टेबल
’29 जनवरी को आर्थिक सर्वे और 1 फरवरी को पेश होगा बजट’, सर्वदलीय बैठक के बाद बोले किरेन रिजिजू
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया की 10 सबसे जहरीली प्रजातियां, जिनका जहर पलभर में ले सकता है जान
33 minutes agoJanuary 27, 2026
9 Photos
अच्छे सिबलिंग बॉन्ड से घटता है डिप्रेशन और एंग्जायटी का खतरा, रिसर्च से सामने आई बड़ी बात
2 hours agoJanuary 27, 2026
8 Photos
रूस के लिए क्यों इतना जरूरी है कोला प्रायद्वीप? भीषण ठंड में भी क्यों नहीं जमता पानी
2 hours agoJanuary 27, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US