-
भ्रष्टाचार के आरोपों में सऊदी अरब के प्रिंस अलवालिद बिन तलाल की गिरफ्तारी होने के बाद हर कोई आश्चर्य में है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच के बाद कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 11 राजकुमार भी शामिल हैं। इन्हीं राजकुमारों में से एक नाम अलवालिद का भी है। सऊदी अरब के सबसे अमीर व्यक्ति अलवालिद की गिरफ्तारी होने से पहले शायद आप लोग उनके बारे में ज्यादा कुछ जानते नहीं होंगे, लेकिन आपको उनकी एशोआराम वाली जिंदगी के बारे में जानकर काफी हैरानी होगी। (फाइल फोटो)
-
अरब के प्रिंस का नाम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल है। अलवालिद दुनिया के 25वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने 1979 में मेनलो यूनिवर्सिटी से ऑनर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्हें सऊदी का वॉरेन बफेट भी कहा जाता है। (फोटो सोर्स- carmelcacopardo)
सऊदी के राजकुमार के महल इतना बड़ा है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। अलवालीद के रेत के रंग के महल में 317 कमरे हैं। 4 रसोई है, जिनमें अरबी, कॉन्टिनेंटल और एशियन व्यंजन बनाए जाते हैं। पांचवीं रसोई में केवल मिठाई बनती है। महल में इतने रसोइये हैं कि केवल एक घंटे के नोटिस के अंदर वे सब 2 हजार लोगों के लिए खाना बना सकते हैं। महल में मनोरंजन की भी खासी व्यवस्था है। महल के अंदर 250 हाइटेक टेलीविजन लगे हुए हैं। (फोटो सोर्स- BornRich) प्रिंस अलवालीद के पास दुनियाभर के लग्जरी वाहनों का बड़ा कलेक्शन है। उनके पास करीब-करीब 300 महंगी और आलीशान गाड़िया हैं। इतना ही नहीं अलवालीद के पास हीरे जड़ी कार भी है। प्रिंस हीरे जड़ी हस्तनिर्मित मर्सिडीज एसएल 600 कार के मालिक हैं। ये कार इस अरबपति प्रिंस की ताकत, शक्ति और धन का प्रतीक है। (फोटो सोर्स- BornRich) प्रिंस के पास मोटरसाइकिल का भी बड़ा कलेक्शन है। कार के अलावा अलवालीद के पास हीरे जड़ित और हस्तनिर्मित डुकाटी मोटरसाइकिल भी है, जिसकी कीमत 4.8 मिलियन डॉलर है। (फोटो सोर्स- BornRich) प्रिंस प्राइवेट जेट में सफर करना पसंद करते हैं। उनके पास बोइंग 747, हॉकर सिडले 125 है। प्रिंस के पास एयरबस ए380 भी था, जिसे उन्होंने मध्य पूर्व फर्म में इन्वेस्ट करने के लिए बेच दिया था। बोइंग 747 अंदर से किसी महल से कम नहीं दिखता। इस विमान के अंदर लिविंग रूम में सिंहासन जैसी कुर्सी है, जिसमें प्रिंस बैठा करते हैं। एक खाने की मेज है, जिसमें 14 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके साथ ही दो शानदार बेडरूम भी हैं। दुनिया भर से 11 चालक विमान के क्रू में शामिल किए गए हैं। (फोटो सोर्स- BornRich) प्रिंस को हवा में उड़ने वाले विमानों के साथ ही पानी में चलने वाले जहाजों का भी शौक है। उनके पास 5KR नाम से पहले से ही एक आलीशान जहाज था, इसके अलावा वे न्यू किंगडम 5KR के भी मालिक हैं। न्यू किंगडम की कीमत 500 मिलियन डॉलर है और ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा जहाज है। प्रिंस का पसंदीदा नंबर 5 है और K, R अक्षरों से उनके दोनों बच्चों का नाम शुरू होता है। (फोटो सोर्स- TheRichest) दुबई से लेकर पेरिस, पेरिस से लेकर टोरंटो और भी बहुत सी जगहों पर प्रिंस अलवालीद के होटल और रिजॉर्ट्स हैं। मूवेन्पिक, फेयरमोंट और फोर सीजन जैसे आलीशान होटलों में या तो प्रिंस के शेयर्स हैं या तो वे खुद ही इनके मालिक हैं। प्रिंस का किंगडम रिजॉर्ट रियाद में है। इसी रिजॉर्ट में प्रिंस अपने मुख्य अतिथियों के साथ मुलाकात करते हैं। (फोटो सोर्स- arabianbussiness/BornRich) -
सऊदी के राजकुमार ने दो शादियां की हैं। अलवालीद की पहली पत्नी सउद के किंग की बेटी दालल बिंट सउद थीं। दोनों की शादी 1976 में हुई थी। प्रिंस की पहली पत्नी राजकुमारी दालल और उनके दो बच्चे हैं। प्रिंस के बेटे का नाम प्रिंस खालेद है और बेटी का नाम प्रिंसेस रीम है। (फोटो सोर्स- BornRich)
-
अलवालीद की पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और जल्द ही दोनों ने तलाक ले लिया। अलवालीद ने 2006 में राजकुमारी अमीरा से दूसरी शादी की। दोनों के फिलहाल कोई बच्चे नहीं है। (फोटो सोर्स- BornRich)
