-
यूबी ग्रुप के प्रमोटर विजय माल्या की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज देने वाले 17 बैकों की अगआई कर रहे स्टेट बैंक ने डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) से मांग की है कि माल्या के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैंक माल्या से 7000 करोड़ रुपए की रिकवरी करना चाहते हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, माल्या ने लंदन में सेटल होने का फैसला किया है। ऐसे में उनका पासपोर्ट भी जब्त किया जाए। (Photo Source: PTI)
-
सेना के डॉक्टर के बेटे और कलकत्ता यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट माल्या तड़क-भड़क, आलीशान पार्टियों और विन्टेज कारों के लिए जाने जाते हैं। 250 से ज्यादा लग्जरी और विन्टेज कारों के मालिक माल्या को पहली फरारी कार उनके पिता ने मात्र चार साल की उम्र में दिलवाई थी। हालांकि, यह कार चाइल्ड वर्जन थी। इन्हें यूबी समूह पिता से 28 साल की उम्र में विरासत में मिला था।
-
माल्या की लग्जरी लाइफ और पार्टियां करने वाले के अलावा दूसरी छवि भी है। माल्या हर साल एक आम श्रद्धालु की तरह नंगे पैर सबरीमाला मंदिर जाते हैं। उनकी एयरलाइंस कंपनी किंगफिशर द्वारा कोई भी प्लेन खरीदा जाता था, पहले उसे तिरुपति ले जाया जाता था। जहां वह विमान भगवान वेंकेटेश्वर के चक्कर लगाता था और उसके बाद उसे ऑपरेशन सर्विस में लगाया जाता था।
बंगाली, हिंदी, कन्नड़, कोंकणी, गुजराती और अंग्रेजी भाषा में निपुण माल्या ने फ्रेंच भी बोल लेते हैं। वे 60 और 70 के दशक के अग्रेजी गाने सुनना पसंद करते हैं। उनका पसंदीदा रंग लाल है, जिसकी छाप आपको उनके घर, दफ्तर और कार में देखने को मिल जाएगी। (Photo Source: Flickr) -
माल्या अभी यूनाइटेड ब्रेवेरीज(यूबी)ग्रुप के चेयरमैन हैं, इस ग्रुप की वैल्यू अभी 1750 करोड़ रुपए है। इनकी यूएस, यूके सहित पूरे भारत में प्रॉपर्टी फैली हुई है। इन्होंने टीपू सुल्तान की तलवार साल 2004 में 175,000 ब्रिटिश पाउंड और साल साल 2009 में इन्होंने महात्मा गांधी का सामान 18 लाख यूएस डॉलर में खरीदा था। पूरे वर्ल्ड में इसकी रिलय इस्टेट संपत्ति है। इनके यूरोप, यूए और भारत में कई प्राइवेट द्वीप, लग्जरी पॉपर्टी और महल हैं। (Photo Source: AP)
-
इनके पास 750 करोड़ रुपए का मोंटो कार्लो द्वीप, लक्षदीप के समुद्र किनारा थिंन्कारा, साउथ अफ्रिका में 12 हजार हैक्टेयर में फैला माबुला गेम लॉज, हिमालय में 1 हजार एकड में फैली टूरिज्म साइट्स, 16 लाख स्कवायर फीट में फैली यूबी सिटी, स्कॉटलैंड में महल, लंदन और मोंटो कार्लों में घर, मैनहेट्टन में प्रोपर्टी, दिल्ली-मुंबई-बेंगलूरु में घर हैं। (Photo Source: PTI)
-
साल 2007 में फोर्ब्स मैगजीन ने इनकी संपत्ति 160 करोड़ यूएस डॉलर बताई थी, जोकि 2012 गिरकर 80 करोड़ यूएस डॉलर रह गई थी। इसी साल फोर्ब्स ने इनकी नाम दुनिया के अरबतियों की सूची से हटाया था। इसके साथ ही इनकी एयरलाइन किंगफिशर भी साल 2012 में बंद हुई ही।
-
माल्या खेलप्रेमी भी हैं, इनका कर्नाटक में 400 एकड़ में फैला घुड़सवारी फार्म हाउस है। इन्होंने आईपीएल क्रिकेट टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खरीदा था और सहारा फोर्स वन एफ-1 टीम में भी शेयर थे। लेकिन यूके की कंपनी डियाजियो से हालही में हुई डील के बाद माल्या ने ये दोनों टीम इनकी नहीं रही। इस डील से माल्या को 515 करोड रुपए मिलेंगे।