जमशेदपुर जैसे छोटे से शहर से निकलकर कामयाबी की बुलंदियों को छूने वाली प्रत्यूषा बनर्जी ने खुदकुशी कर ली है, लेकिन उनके इस कृत्य को लेकर उनकी करीबी इसे सुसाइड नहीं बल्कि साजिस बता रहे हैं। लिहाजा ये सवाल हर किसी के जेहन में बना हुआ है कि आखिर उनके सामने ऐसी क्या वजह थी कि उन्हें अपनी जान गवानी पड़ी। (Photo-Instagram) छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखने वाली हर अभिनेत्री की ख्वाहिश होती है कि लोग उसे उसके काम और नाम से पहचाने। उसे वो बुलंदियां हासिल हों कि लोग हर तरफ उसकी चर्चा करें। कुछ ऐसा ही हुआ था 24 साल की प्रत्यूषा के साथ. जब उसे 'बालिका वधू' के लोकप्रिय किरदार 'आनंदी' के लिए चुना गया तो प्रत्यूषा को भी अंदाजा नहीं था कि दर्शक उसे इतना पंसद करेंगे। (Photo-Instagram) महज 24 साल की उम्र में ही बालिका वधु में 'आनंदी' के किरदार ने प्रत्यूषा को शोहरत की नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। इस सीरियल तो मानो उनकी दुनिया ही बदल गई। कामयाबी के साथ-साथ ही प्रत्यूषा जो उसकी अदाओं के दिवाने थे। इसी दौरान जमशेदपुर में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रत्यूषा की मुलाकात राहुल राज सिंह से हुई। राहुल एक निर्माता और अभिनेता हैं। (Photo-Instagram) -
राहुल से मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों कई पार्टी जैसे इवेंट पर एक साथ देखे जाने लगे थे। दोनों का प्यार दिन-ब-दिन परवान चढ़ रहा था। टीवी इंड्रस्टी में भी दोनों के प्यार की चर्चा जोरों पर थी। (Photo-Instgram)
खबरें यहां तक आई थीं कि दोनों कुछ वक्त बाद शादी करने वाले हैं, और दिसंबर 2015 में इस बात पर खुद दोनों ने सहमति भी जताई थी। लेकिन अचानक राहुल और प्रत्यूषा के रिश्ते में दरार पड़ने लगी. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच खींचतान होने लगी थी। इसी दौरान एक दिन राहुल और प्रत्यूषा के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। (Photo-Instagram) उसी के कुछ दिन बाद राहुल राज सिंह ने अपनी लवर प्रत्यूषा पर ही धोखाधड़ी का इल्जाम लगा दिया, मामला पैसों के लेन देन से जुड़ा था। लिहाजा दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। (Photo-Instagram) इसके बाद से ही प्रत्यूषा बड़े संकट का सामना कर रही थीं, उनकी परेशानियां लगातार बढ़ रही थीं। उनके करीबियों के मुताबिक इन दिनों उसका व्यवहार भी बदलता जा रहा था। (Photo-Instagram) वो चिड़चिड़ी होती जा रही थीं, बीते जनवरी माह के दौरान प्रत्यूषा ने चार पुलिस वालों पर जबरन उनके घर में घुसने और बदतमीजी करने का इल्जाम भी लगाया था। (Photo-Instagram) -
राहुल से पहले प्रत्यूषा का अपने ब्वॉयफ्रेंड मकरंद मल्होत्रा से ब्रेकअप हो चुका था। विवाद इतना बढ़ा था कि उस वक्त उसने मकरंद के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
-
बताया जाता है कि उनका दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाना मकरंद को पसंद नहीं था। (Photo-Instagram)
-
बता दें कि मकरंद एक उसी पुलिस स्टेशन में प्रत्युषा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
-
दोनों नवंबर 2011 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
-
विवाद के चलते ही राहुल ने अब प्रत्यूषा से किनारा कर लिया था, बताया जाता है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह अब किसी और को डेट कर रहा था। (Photo-Instagram)
-
यही बात प्रत्यूषा को अंदर से खाए जा रही थी। (Photo-Instagram)
बताया जा रहा है कि विवाद, अनबन और अनदेखी के चलते ही प्रत्यूषा ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया। (Photo-Instagram)
