• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. kargil war veteran completes skydive shows no leg is no problem for bravehearts here know his brave story

मेजर डी पी सिंह ने कारगिल जंग में खो दिया था एक पैर, ब्लेड रनर के बाद अब बने स्काई डाइवर

सेना में नौकरी से लेकर ब्लेड रनर और अब स्काई डाइवर। पढ़ें डीपी सिंह के अदम्य साहस की कहानी।

By: Mohani
Updated: July 20, 2021 16:28 IST
हमें फॉलो करें
  • major d p singh, kargil vijay diwas, orop scheme, d p singh, nation news, india news, indian army, janatta gallery, indian army soliders, major dp Singj, indian bled runner major dp singh
    1/9

    कभी हार न मानने वाले कारगिल युद्ध के हीरो मेजर डीपी सिंह का पूरा जीवन देश के नाम रहा है। सेना में रहते हुए उन्होंने कारगिल में अपनी अहम भूमिका निभाई। इस युद्ध में उनके शरीर के कई भागों में न सिर्फ चोटें आईं थी बल्कि वह अपना एक पैर भी खो चुके थे। बाद में जब मेजर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था लेकिन बाद में फिर जी उठे। यह साल 1999 की 15 जुलाई का दिन था, जिसे मेजर अपना पुर्नजन्म मानते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज मेजर ने कभी हार नहीं मानी। उनके हौंसले को देखते हुए आर्मी ने उन्हें कृतिम पैर (ब्लेड प्रोस्थेसिस) दिलवाए, जिनकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए है। मेजर के बाद वह ब्लेड रनर बन गए। अब उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर अपनी पहचान स्काई डाइवर के रूप में बनाई है। इन्हें फर्स्ट इंडियन ब्लेड मैराथन रनर के नाम से भी पहचाना जाता है। हाल ही में मेजर ने नासिक में आयोजित “Spirit of Adventure” में स्काई डाइविंग की है। एक पैर के सहारे स्काई डाइविंग के जरिए मेजर ने आकाश की सैर की है और अब वह एक स्काई डाइवर भी बन गए हैं। जानिए कैसा रहा डीपी सिंह का मेजर, ब्लेड रनर से लेकर स्काई डाइवर तक का सफर। (All Pics- facebook/ANI)

  • 2/9

    डीपी सिंह को इंडियन आर्मी द्वारा स्काई डाइविंग की ट्रेनिंग दी गई थी। “Spirit of Adventure” कार्यक्रम के दौरान तमाम डिसेबल जवानों को स्काई डाइविंग की ट्रेनिंग दी गई। ब्लेड रनर डीपी सिंह ने सफलता पूर्वक आकाश में उड़ान भरी और अपने अदम्य साहस का एक बार फिर से परिचय कराया।

  • 3/9

    मेजर डीपी सिंह ने साबित कर दिया कि 'मंजिलें उनकी ही सच होती है जिनमें जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौंसलों से उड़ान होती है।'' ये पंक्तियां मेजर डीपी सिंह जैसे सैनिकों पर एक दम सटीक बैठती हैं।

  • 4/9

    आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत की अनुमति मिलने के बाद 18 मार्च से मेजर डीपी सिंह को स्काई डाइविंग प्रशिक्षण कराया गया था। उन्होंने अपना हौंसला एक बार बुलंद किया और डिसेबल लोगों के लिए एक बार फिर प्रेरणा का सबब बने।

  • 5/9

    मरने के बाद फिर जी उठे योद्धा मेजर डीपी सिंह अब एक मिसाल बन चुके हैं। मेजर का कहना है कि बचपन से अब तक उन्हें जब-जब तिरस्कार का सामना करना पड़ा, तब-तब उनके हौंसले और मुश्किलों से हार न मानने का जज्बा और मजबूत होता चला गया। ब्लेड रनर के अनुभव को बयां करते हुए मेजर का कहना है कि रनिंग के दौरान कई ऐसे मौके आए जब उन्हें बेहद पीड़ा हुई। शरीर में इतने जख्म थे कि दौड़ लगाते हुए उनके पैरों से खून रिसने लगता था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और पहले केवल चला, फिर तेज चले और फिर दौड़ने लगे।

  • 6/9

    लगातार तीन बार मैराथन दौड़ चुके मेजर सिंह ने कहा कि उन्हें सेना ने कृत्रिम पैर दिलाए, जिन्हें हम ‘ब्लेड प्रोस्थेसिस’ कहते हैं। मेजर के पैर में लगा कृत्रिम पैर का निर्माण भारत में नहीं बल्कि पश्चिमी देशों में होता है। इन पैरों की इतनी अधिक कीमत देखते हुए मेजर का कहना है कि सरकार को इस तरह की प्रौद्योगिकी और डिजाइन वाले पैर भारत में बनाने पर गौर करना चाहिए। मेजर ने 2009 में कृत्रिम पैर के सहारे चलना सीखा था।

  • 7/9

    दो बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके मेजर सिंह को विकलांग, शारीरिक रूप से अक्षम या अशक्त कहे जाने पर सख्त आपत्ति है।

  • 8/9

    वह खुद को और अपने जैसे अन्य लोगों को ‘चैलेन्जर’ यानी चुनौती देने वाला कहलाना पसंद करते हैं। लिहाजा वह अपने जीवन में एक के बाद एक चैलेजिंग कार्य करते हैं।

  • मेजर डीपी सिंह ऐसे लोगों के लिए एक संस्था चला रहे हैं- ‘दि चैलेंजिंग वंस’ और किसी वजह से पैर गंवा देने वाले लोगों को कृत्रिम अंगों के जरिए धावक बनने की प्रेरणा दे रहे हैं। वे जीवन की कठिन से कठिन परिस्थिति से जूझने को तैयार हैं और उसे चुनौती के रूप में लेते हैं।
TOPICS
Indian army
अपडेट
Kitchen Sink इस तरह करें साफ, पानी ब्लॉकेज और गंदी बदबू की दिक्कत भी होगी दूर
इंटरपोल कितने तरह के नोटिस जारी करता है? पांच साल, सैकड़ों नोटिस और अरबों की संपत्ति का हिसाब
Explained: माल्या-नीरव से गोवा अग्निकांड तक, देश छोड़कर भागना अब आसान नहीं, पांच साल में 134 भगोड़ों की वापसी
Aaj Ka Tarot Rashifal 14 December 2025: आज इन 3 राशियों को मिलने वाला है भरपूर लाभ, खूब चमकेगा नौकरी-कारोबार, जानें आज का टैरो राशिफल
जनसत्ता प्रश्नकाल: विपक्ष को मतपत्र चाहिए ताकि अपने लिए वोट छपवा सके
Asia Cup U19 Points Table: अंडर-19 एशिया कप की अंक तालिका, भारत से ऊपर पाकिस्तान; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
जनसत्ता आज का अखबार – 14 दिसंबर 2025, रविवार का हिंदी समाचार पत्र – Today’s Hindi Newspaper, Jansatta ePaper (14 December)
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
विचार: वंदे मातरम पर बहस से खुले इतिहस के पिटारे, राजनीतिक वैचारिक टकराव का भी दिखा प्रतिबिंब
विचार: राहुल गांधी हैं पीएम मोदी की सबसे बड़ी शक्ति, देश को खल रही ताकतवर विपक्ष की कमी
विचार: वंदे मारतम को लोकप्रिय बनाने में नहीं है RSS-BJP की कोई भूमिका: पी चिदंबरम
कांग्रेस को साथियों पर भरोसा नहीं? ‘वोट चोर गद्दी छोड़ रैली’ में इंडिया गठबंधन की पार्टियों को क्यों नहीं बुलाया
फोटो गैलरी
10 Photos
सर्दियों में भारत के मेहमान होते हैं ये 10 खूबसूरत पक्षी, हजारों किलोमीटर दूर से आते हैं यहां
1 day agoDecember 12, 2025
11 Photos
लाल आलू क्यों है सफेद आलू से ज्यादा हेल्दी? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
2 days agoDecember 12, 2025
8 Photos
आलस को जड़ से खत्म कर देंगी ये 7 जापानी तकनीकें, जिंदगी से हमेशा के लिए मिटा देंगे टालमटोल
2 days agoDecember 12, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US