-
कोरोना वायरस के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन ने देशभर में करोड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया। कई एक्टर भी बेरोजगार हो गए हैं। हालांकि इसी लॉकडाउन ने कई कलाकारों की किस्मत भी पलटी। दरअसल महीनों से बेरोजगार चल रहे कुछ कलाकारों को लॉकडाउन खत्म होते ही नामी सीरियल्स में दमदार रोल ऑफर हो गए। आइए जानते हैं किन एक्टर्स का नाम है इसमें शामिल:
-
करण पटेल को 'कसौटी जिंदगी के 2' में मिस्टर बजाज के रोल के लिए साइन किया गया है।
-
मनीष खन्ना को एकता कपूर के सुपरहिट शो कुमकुम भाग्य में मुख्य विलेन का किरदार मिला है।
-
'इश्कबाज़' फेम रेहाना पंडित की भी 'कुमकुम भाग्य' में एंट्री हुई है। रेहाना शो में आलिया का रोल प्ले करेंगी।
-
एक्टर अंकित मोहन को टीवी शो 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में बाबा भैरवनाथ के रोल के लिए साइन किया गया है।
-
'जग जननी मां वैष्णो देवी' में परिधी शर्मा की भी एंट्री हुई है। वह माता वैष्णो का किरदार निभाती दिखेंगी।
-
'अलादीन: नाम तो सुना होगा' में यास्मीन के किरदार में अब अवनीत कौर की जगह आशी सिंह नजर आएंगी।