-
संसद को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है। यहीं से देश और देशवासियों का का भविष्य तय होता है। बहुत से फिल्मी सितारे भी इस संसद के सदस्य हैं। ये फिल्मी सितारे अपनी निजी जिंदगी में चाहे जैसे रहें, संसद में हमेशा इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में ही दिखते हैं। (Photo: PTI)
-
संसद में महिलाएं साड़ी या सूट पहने नजर आती हैं तो वहीं पुरुष सांसद भी भारतीय परिधान या सूट में नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है? क्या संसद में कोई ड्रेस कोड है? (Photo: Indian Express)
-
महिला सांसदों की पहली पसंद है साड़ी साड़ी भारतीय फैशन की जान है। पूरी दुनिया भारतीय साड़ियों की दीवानी है। 6 मीटर के इस कपड़े में पूरी भारतीय संस्कृति लिपटी नजर आती है। संसद में भी महिला सांसदों की पहली पसंद साड़ी ही है। (Photo: Indian Express)
-
कंगना रनौत हों या फिर महुआ मोइत्रा, एक से बढ़कर एक सुंदर साड़ियों में नजर आती हैं। (Photo: PTI)
-
क्या संसद में कोई ड्रेस कोड है अब आते हैं इस सवाल पर कि क्या संसद में कोई ड्रेस कोड है। इसका जवाब है नहीं। हालांकि यह एक अलिखित परंपरा जरूर है। दरअसल भारतीय संसद पूरे देश का आईना है। (Photo: Indian Express)
-
यह इमारत हमारे देश की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक पहचान की प्रतीक है। इसलिए संसद की गरिमा को बनाए रखने के लिए इसके सदस्य भारतीय परिधान पहनना ही पसंद करते हैं। (Photo: Indian Express)
-
राजनीति में भारतीय पहनावे का महत्व किसी देश का पहनावा भी उस देश की पहचान होती है। संसद में जब नेता धोती-कुर्ता या सूट-साड़ी में नजर आते हैं तो वह अपने देश के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं। कई बार नेताओं के भारतीय पहनावे के पीछे राजनीतिक कारण भी होते हैं। (Photo: Indian Express)
-
भारतीय परिधान नेताओं को अपने क्षेत्र के लोगों से जोड़ने में भी मदद करती है। यह पहनावा उनकी स्थानीय पहचान का प्रतीक बन जाता है। (Photo: Indian Express) प्रियंका गांधी के अलावा इन नेत्रियों का बैग देखा? कुछ यूं नजर आईं सायानी घोष से स्वाति मालीवाल
