-
देश में कई राजघराने ऐसे हैं जहां के राजा औऱ राजकुमारियों के किस्से आज भी चर्चित हैं। ऐसी ही एक राजकुमारी थीं इंदिरा राजे (Indira Raje)। इंदिरा राजे इपेन फैशन सेंस से लेकर अपनी निजी जिंदगी तक के कारण काफी चर्चा में रहीं। वह ऐसी राजकुमारी थीं जिन्होंने तब के सबसे प्रभावशाली सिंधिया राजघराने (Scindia Family) के महाराज से अपनी सगाई तोड़ दी थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के परदादा माधोराव से इंदिरा राजे की शादी होनी थी। शादी इंदिरा अपने जूतों में हीरे मोती भी जड़वाया करती थीं। आइए जानें इंदिरा राजे से जुड़ी कुछ बातें:
-
इंदिरा राजे बड़ौदा के मशहूर गायकवाड़ राजपरिवार में जन्मी थीं। जयपुर राजघराने की महारानी गायत्री देवी उनकी बेटी हैं।
-
इंदिरा राजे ने 1911 में कूचबिहार के राजा जितेंद्र सिंह से शादी की थी। शादी के १० साल बाद ही वह विधवा हो गईं। तब उनकी उम्र मात्र 31 साल थी।
-
जितेंद्र सिंह से इंदिरा राजे ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। परिवार वाले उनकी शादी सिंधिया राजघराने के माधोराव से तय की थी। सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन सगाई के बाद इंदिरा जितेंद्र सिंह को दिल दे बैठीं और शादी कर ली थी।
-
इंदिरा ने बकायदा खत लिखकर माधोराव से अपनी सगाई तोड़ी थी। इंदिरा के उस कदम से दोनों परिवारों के रिश्ते भी बिगड़ने का खतरा था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। माधोराव मे बड़ी समझदारी से सारी बातों को हैंडल किया था।
-
इंदिरा राजे को आलीशान जूते सैंडलों का बहुत शौक था। वह अपने जूतों में हीरे मोती भी जड़वाती थीं। जूते बनाने वाली कंपनी को वह खुद अपनी पसंद के रत्न बेजा करती थीं जिन्हें वो जूतों में लगा सके। ( यह भी पढ़ें: ठुकरा दिया था ज्योतिरादित्य सिंधिया के परदादा से शादी का रिश्ता, सैंडल में जड़वाती थीं हीरे – मोती )
-
Photos: Social Media And Wikipedia