-
देश में कई राजघराने ऐसे हैं जिसके कई सदस्य राजनीति में आ चुके हैं। ग्वालियर का सिंधिया राजघराने से पटियाला रियासत जैसे नाम इसमें शामिल हैं। इनमें से की राजघराने के नेता आपस में समधी भी हैं। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) पटियाला राजघराने से आते हैं। उनके घर ज्योतिराजित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की भांजी और हिमाचल के रामपुर राजघराने की अपराजिता कुमारी की शादी हुई है।
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक बहन हैं। नाम है चित्रांगदा सिंह। चित्रांगदा की शादी जम्मू कश्मीर रियासत के विक्रमादित्य सिंह से हुई है। (यह भी पढ़ें: सोने के कप और चांदी के सिगरेट, जानिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को विरासत में मिले हैं कैसे और कितने के गहने )
-
चित्रांगदा औऱ विक्रामदित्य के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम मृगांका कुमारी है। (यह भी पढ़ें: 22 साल में किसी की हो गई मौत तो किसी का हुआ तलाक, जानिए कौन हैं माधवराव की चारों बहनें )
-
मृगांका की शादी अमरिंदर सिंह के नाती निर्वाण सिंह से हुई है। ( यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य की बहन से मुलायम की बहू तक: राजघराने में हुआ जन्म, राजनेताओं से रचाई शादी )
-
निर्वाण सिंह कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के बेटे हैं। (यह भी पढ़ें: यशोधरा राजे ने राजघराने में की है बेटे की शादी, पहले बहनें थीं, अब हैं जेठानी-देवरानी )
-
निर्वाण के भाई हैं अंगद सिंह। अंगद सिंह की शादी अपराजिता कुमारी से हुई है। ( यह भी पढ़ें: राजघराने में ही हुई थी वसुंधरा राजे की शादी, प्रेग्नेंसी में ही हो गया था तलाक )
-
अपराजिता कुमारी रामपुर राजघराने के राजा रहे वीरभद्र सिंह की बेटी हैं। वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के सीएम भी रहे थे। ( यह भी पढ़ें: ये 11 चर्चित राजनेता राजघराने से रखते हैं संबंध )
-
वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता और ज्योतिरादित्य सिंधिया की भांजी मृगांका रिश्ते में देवरानी जेठानी लगती हैं। ( यह भी पढ़ें: माधवराव सिंधिया से अखिलेश यादव तक, आपस में समधी हैं ये 10 राजनेता )
-
अपरराजिता कुमारी अपने पति अंगद सिंह के साथ। (तस्वीरें- सोशल मीडिया)