-
Jaya Kishori Ji New Video, Bhajan, Speech: जया किशोरी बेहद कम उम्र से ही साध्वी बनकर अपने फॉलोअर्स और भक्तों को आध्यात्म के मार्ग पर चलना सिखाती हैं। जया किशोरी अपने सत्संग के कार्यक्रमों में लोगों को कई ऐसी बातें बताती हैं जो काफी पसंद की जाती हैं। जया किशोरी अपने सत्संग और भजनों का वीडियो यूट्यूब पर भी शेयर करती हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल है जिसमें जया किशोरी बता रही हैं कि क्यों कई बार हमारा चुप रहना ही बेहतर होता है।

जया किशोरी का कहना है कि कोई जरूरी नहीं कि हर बार आप किसी की बात का जवाब दो। कई बार आपकी ओर से जवाब भगवान या समय को देने देना चाहिए। -
बकौल जया किशोरी- कोई हमसे झगड़ा करता है। हम चिल्लाते हैं..वो चिल्लाता है, ये कोई मायने नहीं रखता है। लेकिन जब समय जवाब देता है या भगवान जवाब देते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है। वो जवाब भूले नहीं भूल सकता सामने वाला। उसे कहते हैं असली जवाब।
-
'वर्ना दोनों लड़-झगड़ कर घर चले जाते हैं। गलत करने वालेे को भी अपनी गलती का अहसास नहीं होगा। वो भी घर जाकर सोचेगा कि मैंने जो किया ठीक किया…सामने वाला ऐसा ही था। इसीलिए भगवान पर भरोसा करना चाहिए।'
-
जया किशोरी का मानना है कि जो खुद की चिंता नहीं करते उनकरी भगवान करते हैं। भगवान ऐसी चिंता करते हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता।
-
'हमारी सोच जहां खत्म होती है वहां से भगवान की सोच शुरू होती है। कुछ कुछ जवाब भगवान को ही देने देना चाहिए। क्योंकि असंभव को भी भगवान संभव बना देते हैं।'
-
जया किशोरी अपने अनुभव से बताती हैं कि कई बार हमारा चुप रहना या फिर हमारा जवाब ना देना बहुत अच्छा रहता है। क्योंकि जब भगवान जवाब देते हैं तो वो देखने लायक होता है। उनपर भरोसा रखिए।
-
सभी तस्वीरें जया किशोरी के इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया से ली गई हैं।