-
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) बॉलीवुड से बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। 34 सालों से फिल्मों में एक्टिव शाहरुख ने खूब दौलत और शोहरत हासिल की है। शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर फिल्म स्टार हैं। (Photo: SRK fan Club/fb)
-
शाहरुख खान के पास जितने पैसे हैं उसे वह एंजॉय भी करते हैं। वह किंग साइज लाइफ जीने में यकीन रखते हैं। (Photo: SRK fan Club/fb)
-
शाहरुख ने अपने बच्चों पर भी दिल खोलकर खर्च किया है। फिर चाहे वह बच्चों की लाइफस्टाइल हो या फिर एजुकेशन। (Photo: SRK fan Club/fb)
-
शाहरुख के तीन बच्चे हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना भाई आर्यन खान और अबराम से बड़ी हैं। उन्होंने लंदन और अमेरिका जैसे देशों में पढ़ाई की है। (Photo: SRK fan Club/fb)
-
सुहाना खान की स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। वहां की फीस करीब 7 लाख रुपये सालाना से भी ज्यादा है। (Photo: Suhana Khan Insta)
-
बाद में सुहाना लंदन चली गईं और वहां के आर्डिंगली कॉलेज के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने लगीं। वहां की फीस एक टर्म की करीब 14 हजार पाउंड है। (Photo: SRK fan Club/fb)
-
साल 2019 में सुहाना खान ने अमेरिका के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स में दाखिला लिया। इस कॉलेज के पहले साल की फीस 5 हजार डॉलर, दूसरे साल की 15 हजार डॉलर और तीसरे साल की 15 हजार डॉलर से ज्यादा है। (Photo: SRK fan Club/fb)
