-
शादी के बाद लगभग हर किसी का सपना होता है कि उनरे अपने बच्चे हों। हालांकि कई लोग आजीवन निसंतान ही रहते हैं। कुछ अपनी मर्जी से बच्चे नहीं करते तो कुछ चिकित्सकीय कारणों से पैरेंट नहीं बन पाते।आइए डालते हैं उन मशहूर भारतीय सेलेब्रिटी कपल पर एक नजर जो शादी के बाद पैरेंट नहीं बने (Photos: Social Media):

सायरा बानो ने अपने से 22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी की है। शादी के बाद सायरा ने कंसीव भी किया था, पर उनका मिसकैरेज हो गया। उसके बाद वो कभी मां नहीं बन पाईं। इस कपल ने इसे अल्लाह की मर्ज़ी समझकर क़ुबूल कर लिया और आजीवन नि:संतान रहे। -
आशा भोंसले की पहली शादी गणपतराव भोंसले से हुई थी। इस शादी से आशा भोंसले को 3 बच्चे हुए। 11 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। 1980 में आशा भोंसले ने आर डी बर्मन से शादी की। दोनों ने आपसी सहमति से बच्चे ना करने का फैसला किया।
-
अनुपम खेर और किरण खेर जब रिलेशनशिप में आए तो पहले से शादीशुदा थे। शादी के बाद मेडिकल कंडीशन्स के कारण ये दंपति कभी पैरेंट नहीं बन पाया।
-
जावेद अख्तर की पहली शादी 1972 में एक्ट्रेस हनी ईरानी से हुई थी। इस शादी से जावेद अख्तर को दो बच्चे हुए, जोया और फरहान। हनी ईरानी से तलाक के बाद जावेद अख्तर ने शबाना आज़मी से शादी कर ली। इन दोनों ने बच्चे ना करने का फैसला किया।
-
मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने पहली पत्नी से तलाक के बाद 1996 में संगीता बिजलानी से शादी रचा ली थी। अज़हर को पहली शादी से दो बच्चे हैं, पर संगीता और अज़हर की अपनी कोई संतान नहीं है। अब संगीता औऱ अजहर भी अलग हो चुके हैं।