-
इजरायल और ईरान के बीच इस वक्त तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हमास के चक्कर में फंसे ईरान को इजरायल से उलझना लगातार घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद जिस तरह से चुन-चुन कर हमास और हिजबुल्ला के चीफ और टॉप के कमांडरों को ठिकाने लगा रही है उससे ईरान की ताकत कमजोर होती जा रही है। इजरायल मिडिल ईस्ट में कई इस्लामिक देशों से घिरा हुआ है इसमें से कई उसके कट्टर दुश्मन हैं। एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें मिडिल ईस्ट के उन 10 देशों के बारे में बताया गया है जिनके पास सबसे अधिक सेनाएं हैं। (Operation Inherent Resolve/Twitter)
-
ये रिपोर्ट ग्लोबल फायरपावर 2024 (Global Firepower, 2024) के हवाले से साझा की है जिसे वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। (Operation Inherent Resolve/Twitter)
-
10. लेबनान: इस वक्त लेबनान में इजरायली आर्मी जमीनी ऑपरेशन चला रही है और कई आतंकियों को ठिकाने लगा रही है। लेबनान के पास 1 लाख 60 मिलिट्री है। (@LebarmyOfficial/Twitter)
-
9. जॉर्डन: इस रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डन के पास 2 लाख सेनाएं हैं। (Jordan Armed Forces/Twitter)
-
8. यूएई: इस्लामिक राष्ट्र वाले यूएई में कुल सेनाओं की संख्या 2 लाख 7 हजार है। (@modgovae/Twitter)
-
7. सीरिया: इजरायल के कट्टरों दुश्मनों में से एक सीरिया के पास 2 लाख 70 सेनाएं हैं। (Syrian Democratic Forces/Twitter)
-
6. इराक: मिडिल ईस्ट के इस्लामिक देश इराक के पास 2 लाख 93 हजार सेनाएं हैं। (Operation Inherent Resolve/Twitter)
-
5. सऊदी अरब: इस देश के पास 4 लाख 7 हजार सेनाएं हैं। (@modgovksa/Twitter)
-
4. इज़राइल: ग्लोबल फायरपावर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के पास 6 लाख 67 हजार सेना है जिसमें एक्टिव और रिजर्व शामिल हैं। (Israel Defense Forces/Twitter)
-
3. तुर्की: इजरायल के इस पड़ोसी देश के सेनाओं की संख्या 8 लाख 80 हजार है। (Defence Turkey Magazine/Twitter)
-
2. ईरान: इस रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के कट्टर दुश्मन ईरान के पास एक्टिव और रिजर्व सेनाओं की संख्या मिलाकर 11 लाख है। (Iran Defense/Twitter)
-
1. मिस्र: मिडिल ईस्ट में सबसे अधिक सेना इजिप्ट के पास है। इस रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के पास 1.2 मिलियन यानी 12 लाख सेना है। (Mahmoud Gamal/Twitter)
