-
आज ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जा रहा है। 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
-
Yogi Aditya Nath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में योगाभ्यास किया। (Source: Yogi Aditya Nath/Twitter) -
Bhupendra Patel
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ एक लाख से ज्यादा लोगों ने सूरत में योग करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। (Source: Bhupendra Patel/Twitter) -
Dr. Manik Saha
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक शाह ने हापनिया अंतर्राष्ट्रीय मेला मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योगासन किया। (Source: Dr. Manik Saha/Twitter) -
Eknath Shinde
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में हुए एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योग किया। (Source: Eknath Shinde/Twitter) -
Manohar Lal Khattar
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शिवाजी स्टेडियम में योगाभ्यास किया। (Source: Manohar Lal Khattar/Twitter) -
Pramod Sawant
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। (Source: Pramod Sawant/Twitter) -
PS Golay
सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस गोले ने भी योग करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। (Source: PS Golay/Twitter) -
Shivraj Singh Chouhan
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में आयोजति अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। (Source: Shivraj Singh Chouhan/Twitter)
(यह भी पढ़ें: किसी ने यमुना में किसी ने पुराने किले में किया योग, BJP नेताओं ने कुछ इस तरह मनाया अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस)
