-
भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। भारत अब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया। (PTI Photo)
-
इसके साथ ही भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है। (PTI Photo)
-
हर भारतवासी के लिए आज गर्व का पल है, क्योंकि आज भारत देश ने चांद पर कदम रख दिया है। (PTI Photo)
-
23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर जब ‘चंद्रयान 3’ ने चांद पर कदम रखा तो हर भारतीय की आंखें नम हो गईं और सीना गर्व से चौड़ा हो गया। (AP Photo)
-
पूरे देश में इस वक्त जश्न का माहौल है। राजनेताओं और बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम जनता तक, आज कोई भी खुशी से फूले नहीं समा रहा है। (AP Photo)
-
देश के कौने-कौने से आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि चंद्रयान 3 के चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद लोग कैसे अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। (PTI Photo)
-
चंद्रयान-3 की लैंडिंग की सफलता के लिए लोगों ने भगवान से दुआएं मांगी थी। वहीं अब लोगों में अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। (Photo: Suneet Singh/Twitter)
-
भारतवासी ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की लाइव स्ट्रीम देखकर जमकर तालियां बजाई और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। (Photo: REUTERS)
-
लखनऊ में ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद मदरसे के छात्रों ने जश्न मनाया। (PTI Photo)
-
बेंगलुरु में ISRO के कर्मचारी चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाते दिखे। (AP Photo)
-
रांची में चंद्रमा की सतह पर ‘चंद्रयान-3’ की सफल लैंडिंग के बाद एक स्कूली छात्रा खुशी से झूम उठी। (PTI Photo)
-
इंडियन सिक्योरिटी फोर्स के कर्मचारी भी चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाते नजर आए। (AP Photo)
-
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ और उनके अधिकारी चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद मीडिया को संबोधित किया। (AP Photo/Aijaz Rahi)
-
ISRO के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (LM), जिसमें लैंडर (Vikram) और रोवर (Pragyan) शामिल हैं, के बुधवार, अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद वैज्ञानिकों ने इसरो हेडक्वार्टर कंट्रोल रूम में जश्न मनाया। (PTI Photo)
-
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंड करने के बाद साइंटिस्ट्स ताली बजाते नजर आए। (PTI Photo)
-
नई दिल्ली में CSIR हेडक्वार्टर में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ CSIRल के महानिदेशक एन. कलैसेल्वी और अन्य लोगों ने जश्न मनाया। (PTI Photo)
-
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने CSIR हेडक्वार्टर में चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान -3 के लैंडर की रेप्लिका को सर से लगाकर नमन किया। (PTI Photo)
-
नागपुर में कॉलेज के छात्र इसरो के ‘चंद्रयान-3’ के चंद्रमा की सतह पर उतरने की सफलता का जश्न मनाया। (PTI Photo)
-
गुरुग्राम में स्कूली छात्रों ने चंद्रमा की सतह पर इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाया। (PTI Photo)
-
पटना में लोगों ने अपनी खूशी जाहिर करने के लिए आतिशबाजी की और तिरंगे लहराए। (PTI Photo)
-
दिल्ली में इंडिया गेट पर लोगों ने तिरंगा लहरा कर अपनी खुशी जाहिर की। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: भारत की कामयाबी पर क्या कह रही है दुनिया? विदेशी मीडिया में भारत की जय जयकार)
