-
भारत भले 15 अगस्त को आजाद हो गया था लेकिन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर पहली बार झंडा 16 अगस्त 1957 को फहराया था।
-
महात्मा गांधी आजादी के जश्न में शामिल नहीं हुए थे। तब वह पश्चिम बंगाल के नोआखली में दंगा पीड़ितों के बीच थे।
-
भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त का दिन चुना था क्योंकि इसी दिन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान ने समर्पण किया था।
-
आजादी के पहले जश्न पर भारत का अपना कोई राष्ट्रगान नहीं था।
-
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का ड्रेसिंग सेंस दुनिया भर में मशहूर था। प्रतिष्ठित मैगजीन टाइम ने नेहरू जैकेट को ग्लोबल फैशन ट्रेंड में शामिल किया था।
-
हैदराबाद आखिरी रियासत थी जो भारतीय गणराज्य का हिस्सा बनी।
-
भारत जब आजाद हुआ तब गोवा पुर्तगाल के अधीन था। -
20 अक्टूबर 1773 से 15 अगस्त 1947 तक 44 ब्रिटिश अधिकारी भारत के गवर्नर जनरल रहे।
-
भारत को अपनी आजादी के लिए कुल 90 सालों तक संघर्ष करना पड़ा था।
-
15 अगस्त 1947 तक भारत पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा हुई जो भारत पाकिस्तान की सीमा को निर्धारित करती थी।