-
भारतीय आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी और लगातार 11वीं बार दिल्ली का लाल किले पर पहुंचकर तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान लाल किले की प्राचीर से उन्होंने हाथ हिलाकर वहां मौजूद लोगों का अभिनंदन किया। (PTI)
-
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। आइए डालते हैं एक नजर: (PTI)
-
इंडिया गेट पर कुछ यूं नजारा रहा। इसे देखने को लिए हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या काफी लोग पहुंचे थे। (PTI)
-
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा भारतीय तिरंगे से जगमगाता नजर आया। (PTI)
-
ये जम्मू का मुबारक मंडी परिसर है जो 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। (PTI)
-
मुंबई में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और बीएमसी मुख्यालय को तिरंगे रंग में सजाया गया। (PTI)
-
78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगे के रंग में सजा नजर आया। कन्याकुमारी के गांधी मंडपम को भी पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग से सजाया गया। (PTI)
-
नई दिल्ली में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले रायसीना हिल्स का भी नराजार कुछ ऐसा रहा। (PTI)
-
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय भवन भी तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। (PTI)
-
राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से जगमगाता हुआ दिल्ली में हुमायूं का मकबरा। (PTI)
-
78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीनगर का लाल चौक कुछ यूं नजर आया। (PTI)
