-
भारत को अंग्रेजी शासन से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। इस दिन को हर साल स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जब देश को आजादी मिली तब उस दिन राष्ट्रपति महात्मा गांधी दिल्ली में नहीं थे। आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी 7 रोचक बातें: (Indian Express)
-
आजादी के दिन कहां थे राष्ट्रपिता?
जब देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजाद हुआ तो उस दिन महात्मा गांधी दिल्ली से हजारों किमी दूर बंगाल के नोआखली में थे। उस वक्त वो हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन पर थे। (Indian Express) -
दिया था ये जवाब
दिल्ली से जब महात्मा गांधी को देश की आजादी के जश्न में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया तब उन्होंने कहा था कि मेरे लिए आजादी के ऐलान के मुकाबले में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच अमन कायम करना ज्यादा अहम है। उन्होंने खत के जरिए लिखा था कि जहां हिंदू-मुस्लिम एक-दूसरे की जान ले रहे हैं, ऐसे में मैं जश्न मनाने कैसे आ सकता हूं। (Indian Express) -
15 अगस्त को नहीं फहराया गया था लाल किले पर तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराते हैं। लेकिन पहली बार तिरंगा लाल किले पर इस दिन नहीं फहराया गया था। लाल किले के प्राचीर पर जवाहरलाल नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को तिरंगा झंडा फहराया था। उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ नहीं ली थी। (Indian Express) -
महात्मा गांधी ने नहीं सुना था नेहरू का ऐतिहासिक भाषण
14 अगस्त की मध्यरात्रि को वायसराय लॉज मौजूदा राष्ट्रपति भवन से पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना ऐतिहासिक भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ दिया था जिसे रोडियो के जरिए देश के साथ ही दुनियाभर में सुना गया था। लेकिन उनके ऐतिहासिक भाषण को महात्मा गांधी ने नहीं सुना था क्योंकि, उस दिन वो नौ बजे ही सोने चले गए थे। (Indian Express) -
पहली बार नहीं गाया गया था राष्ट्रगान
जब 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली तब देश का कोई राष्ट्रगान नहीं था। दरअसल, रवींद्रनाथ टैगोर के ‘जन गण मन’ को 1950 में राष्ट्रगान का दर्जा मिला था। हालांकि, वो वर्ष 1911 में ही राष्ट्रगान को लिख चुके थे। (Indian Express) -
15 अगस्त को नहीं खींची गई थी भारत-पाक के बीच सीमा रेखा
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अगस्त तक सीमा रेखा नहीं थी। दोनों देशों के बीच 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन के रूप में सीमा रेखा खींची गई थी। वहीं, आजादी के बाद 560 रियासतों को भारतीय संघ में शामिल किया गया था। (Indian Express) -
15 अगस्त को ये देश भी हुए थे आजाद
भारत के अलावा 15 अगस्त को तीन और देश दक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगो भी अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। 15 अगस्त, 1945 को दक्षिण कोरिया जापान से आजाद हुआ था। बहरीन 15 अगस्त, 1971 को ब्रिटेन से और कांगो 15 अगस्त, 1960 को फ्रांस से आजाद हुआ था। (Indian Express)
