• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. how many of the 389 people who drafted the constitution were women

संविधान के निर्माण में 389 लोगों में से कितनी महिलाएं थीं? किस दिन हुआ था लागू

Name of women who wrote the constitution of India: भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इसमें कितनी महिलाएं शामिल थीं।

By: Vivek Yadav
Updated: November 26, 2024 13:31 IST
हमें फॉलो करें
  • Vijaya Lakshmi Pandit
    1/12

    भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की थी। भारत के संविधान का निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर को कहा जाता है। लेकिन, संविधान के निर्माण में कई महिलाओं का भी अहम योगदान था। (Photo: Indian Express)

  • 2/12

    इतनी महिलाओं ने लिखा है संविधान 26 जनवरी 1950 में लागू हुए देश के संविधान के निर्माण में 389 लोग शामिल थे जिसमें से 15 महिलाएं भी थीं। संविधान दिवस के मौके पर आइए जानते हैं इन महिलाओं के बारे में जिन्होंने देश के संविधान को गढ़ने में अहम भूमिका निभाई थी। (Photo: Indian Express)

  • 3/12

    अम्मू स्वामीनाथन
    अम्मू स्वामीनाथन ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। केरल के पालघाट जिले में जन्मीं अम्मू स्वामीनाथन 1946 में संविधान सभा की सदस्य थीं। 1952 में वो राज्यसभा की सदस्य चुनी गई थीं। वहीं, 1975 में उन्हें ‘मदर ऑफ दी ईयर’ चुना गया था। (Photo: Indian Express)

  • 4/12

    विजया लक्ष्मी पंडित
    भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने में विजया लक्ष्मी पंडित का भी अहम योगदान रहा। वो देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन थीं। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री के पद पर काबिज होने वाली वो पहली भारतीय महिला थीं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली विश्व की पहली महिला थीं। (Photo: Indian Express)

  • 5/12

    दक्षायनी वेलायुधन
    दक्षायनी वेलायुधन संविधान सभा की एकमात्र दलित महिला सदस्य थीं। संविधान सभा में जाति आधारित भेदभाव को मिटाने के लिए उन्होंने जोरदार तर्क दिए थे। इसके साथ ही वो भारत की अनुसूचित जाति की स्नातक करने वाली पहली महिला थीं। (Photo: Indian Express) कौन हैं Dr K Vasuki? क्या सच में केलर ने नियुक्त किया अपना ‘विदेश सचिव’

  • 6/12

    सरोजिनी नायडू
    भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने में अहम योगदान देने वाली 15 महिलाओं में से एक सरोजिनी नायडू भी थीं। असहयोग आंदोलन के साथ ही कई अन्य आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली सरोजिनी नायडू कई बार जेल भी गईं। भारत की पहली मलिहा राज्यपाल उन्हीं को बनाया गया था। (Photo: Indian Express)

  • 7/12

    बेगम एजाज रसूल
    भारतीय संविधान सभा में शामिल होने वाली बेगम एजाज रसूल एकमात्र मुस्लिम महिला थीं। साल 2000 में सरकार ने उन्हें समाज सेवा में योगदान के लिए ‘पद्म भूषण’ अवॉर्ड से नवाजा था। (Photo: Indian Express)

  • 8/12

    दुर्गाबाई देशमुख
    संविधान सभा की सदस्य दुर्गाबाई देशमुख 12 साल की ही उम्र से आंदोलनों में सक्रिय थीं। महिला शिक्षा और अधिकार के लिए उन्होंने 1936 में ‘आंध्र महिला सभा’ की स्थापना की थी। 1975 में उन्हें ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था। (Photo: Indian Express)

  • 9/12

    राजकुमारी अमृत कौर
    राजकुमारी अमृत कौर को देश सेवा के लिए ‘राजकुमारी’ की उपाधि दी गई थी। वो भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री थीं जो इस पद पर दस वर्ष तक काबिज रहीं। उन्होंने ही AIIMS टीवी संघ और कुष्ठ रोग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना की थी। (Photo: Indian Express)

  • 10/12

    हंसा जीवराज मेहता
    हंसा जीवराज मेहता भी भारतीय संविधान सभा में शामिल होने वाली महिलाओं में से एक थीं। (Photo: Indian Express)

  • 11/12

    लीला रॉय
    महिलाओं के मताधिकार सहित अन्य अधिकार देने के लिए आवाज बुलंद करने वाली लीला रॉय भी संविधान सभा सदस्य थीं। वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ भी काम कर रही थीं। देश छोड़ने से पहले नेताजी ने उनके पति और उन्हें पार्टी का पूरा प्रभार सौंप दिया था। (Photo: IBangla)

  • 12/12

    ये महिलाएं भी थीं सदस्य
    मालती चौधरी, रोनुका रे, एनी मास्कारेन, सुचेता कृपलानी, पूर्णिमा बनर्जी और कमला चौधरी भी संविधान सभा की 15 महिलाओं में शामिल थीं। (Photo: Indian Express) सिर्फ Indira Gandhi ही नहीं, इनकी भी सरकारों में लग चुका है Emergency

TOPICS
Constitution
Constitution of India
National News
अपडेट
IND vs NZ: कुलदीप यादव ने कर दी बड़ी गलती, टीम इंडिया को पड़ सकती है भारी; सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
100 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग
‘इंडियन आइडल 3’ विनर प्रशांत तमांग का हार्ट अटैक से निधन, ‘बैटल ऑफ गलवान’ में आने वाले थे नजर
श्रेयस-शार्दुल के बाद विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए ये होंगे मुंबई के नए कप्तान, सूर्यकुमार-शिवम हुए टीम से बाहर
गोरखपुर : युवती ने परिवार को दी नींद की गोलियां, सोने का नाटक कर रहे घरवालों ने प्रेमी संग पकड़ा, पड़ गए लेने के देने
ठंड में चाहिए एनर्जी और गर्माहट? एक बार जरूर ट्राय करें भारत के 12 शहरों के ये नॉन-वेज डिशेज जो शरीर को रखें गर्म
माही विज के सपोर्ट में आईं अंकिता लोखंडे, बताया कैसा है एक्ट्रेस संग नदीम का रिश्ता
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
मेरठ की दलित बेटी मामले में आरोपी गिरफ्तार, योगी सरकार का सख्त एक्शन तय था, पुराने मामले गवाह
परंपरा और स्वाद का संगम: मकर संक्रांति पर बनाएं तिल-मूंगफली के लड्डू
Maruti Nexa Cars January 2026 Discount: मारुति नेक्सा कारों पर जनवरी में मिल रही 1.30 लाख तक की छूट, जानें किसे खरीदने पर होगा ज्यादा फायदा
‘नीतीश कुमार रत्न तो हैं, इसमें कोई शक नहीं…’, भारत रत्न देने की मांग पर आरजेडी ने लिए मजे
फोटो गैलरी
8 Photos
इन फिल्मों को देखने के बाद कहेंगे काश नहीं देखी होती, दिमाग पर छोड़ती हैं ऐसा असर दोबारा देखने की नहीं जुटा पाएंगे हिम्मत
2 days agoJanuary 9, 2026
8 Photos
बात-बात पर बच्चों डांटते हैं तो संभल जाएं? सेहत और दिमाग पर पड़ता है ये असर
2 days agoJanuary 9, 2026
11 Photos
सोना, तांबा और यूरेनियम के अलावा और क्या-क्या उगलती है ईरान की धरती, इन खनिजों का है भंडार
2 days agoJanuary 9, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US