-
टीवी की दुनिया में कई ऐसी जोड़ियां होती हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं। लोग उन जोड़ियों को साथ ही देखना चाहते हैं। ऑनस्क्रीन तो उनकी केमेस्ट्री बहुत जमती है, लेकिन ऑफस्क्रीन ज़रूरी नहीं कि दोनों के बीच रिश्ते अच्छे ही हो। आज हम आपको टीवी सीरियल्स के ऐसे ही कुछ मशहूर जोड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनकी आपस में बिल्कुल नहीं बनती, वे एक दूसरे से बात तक करना पसंद नहीं करते(Photos: Social Media):
-
दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल – दोनों जब स्टार प्लस के सीरियल “ये है मोहब्बतें” के लिए काम कर रहे थे, तब करण से दिव्यांका की बिल्कुल नहीं बनती थी। लोग उधर दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराह रहे थे, तो इधर सेट पर करण बहुत ऐटिट्यूड में रहते और अक्सर देर से सेट पर पहुंचते।इस कारण दोनों के बीच काफी कड़वाहट भऱी रही।
-
हिना खान और करण मेहरा – दोनों ने सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में मुख्य भूमिका निभाई । दशकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया। लेकिन असल ज़िन्दगी में दोनों सेट पर अलग – अलग ही रहते थे। यहां तक कि बात करने से भी कतराते थे।
-
तोरल रासपुत्रा और सिद्धार्थ शुक्ल – सुपरहिट सीरियल “बालिका वधू” के मुख्य किरदार के रूप में लोगों ने तोरल और सिद्धार्थ के केमिस्ट्री को खूब पसंद किया। दोनों शुरू में तो बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन एक बार जब सीरियल के हनीमून सीक्वेंस की शूटिंग के लिए वो कश्मीर गए थे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कश्मीर से लौटकर भी दोनों के बीच दूरियां बनी रही।
-
रजत टोकस और परिधि शर्मा – ऐतिहासिक धारावाहिक “जोधा अकबर” में जोधा और अकबर का किरदार निभाने वाले परिधि और रजत टोकस की सेट पर बिल्कुल नहीं बनती थी। रजत को यह महसूस होता था कि वो परिधि से सीनियर हैं। वो सेट पर परिधि को हमेशा इग्नोर करते थे और उनसे बात तक नहीं करते थे।
-
दीपिका सिंह और अनस रशीद – लोकप्रिय धारावाहिक “दीया और बाती” में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया। दोनों पहले अच्छे दोस्त भी थे। लेकिन एक बार दीपिका ने अनस को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अनस ने दीपिका को गलत तरीके से छुआ था जिस कारण दीपिका ने उन पर अपना हाथ उठाया।उस घटना के बाद सेट पर दोनों ने बात तक करना बन्द कर दिया था।