गर्मी के सीजन में सब्जियों हरा-भरा रखने और जल्दी खराब न हों तो हम उन्हें फ्रिज में रख देते हैं। ऐसे में कई बार ऐसी चीजें भी फ्रिज में रख देते हैं जिन्हें रखने की जरूरत नहीं है। फिर भी हम इन चीजों को अगर फ्रिज में रखते हैं तो स्वाद कम हो जाता है। ऐसी चीजें रखने से आपके फ्रिज के खराब होने का भी खतरा रहता है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसी कौनसी चीजें हैं जिसे भूल कर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। -
केला रका टेस्ट फ्रिज में रखने से बिगड़ जाता है। क्योंकि फ्रिज में रखने पर बहुत जल्द काला पड़ जाता है। इसकी डंडी में से इथाईलीन गैस निकलती है, जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है। इससे बचने के लिए केले की डंडी पर प्लास्टिक चढ़ा सकते हैं। इससे केला और उसके आसपास रखे फल लंबे समय तक ताजा रह पाते हैं।
अपने फ्रिज में कभी भी कटा हुआ तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में बिल्कुल न रखें। इन फलों में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्रिज में रखने पर इस तरह के फलों को टेस्टलैस बना देते हैं। खीरा, तरबूज और खरबूजा खाने से कुछ देर पहले ही फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें। -
सबसे अधिक प्रयोग में आने वाली सब्जियों में से एक है टमाटर। फ्रिज में रखने से टमाटर का टेस्ट खराब हो जाता है। साथ ही फ्रिज की ठंडी हवा से टमाटर के अंदर की झिल्ली टूट जाती है, और वह मुलायम हो जाता है।
डॉयबिटीज पेशेंट्स के लिए आलू को फ्रिज में रखना घातक हो सकता है। ठंडे तापमान में आलू को रखने से स्टार्च शुगर में बदल जाता है। इसे फ्रिज में रखने की बजाए पेपर बैग में घर के ठंडे और अंधेरे स्थान में रखना चाहिए। -
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक तौर पर।
-
प्रतीकात्मक चित्र
घरों में ब्रेड का भी प्रयोग अधिक होता है। ब्रेड के खराब हो जाने के डर से लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं और उसे कई दिनों तक खाते हैं। फ्रिज में रखी ब्रेड बहुत जल्दी सूख जाती है। जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। शहद अपने आप में ऐसा पदार्थ है कि यदि इसे अच्छी तरह सील करके रखा जाए तो इसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती। शहद को फ्रिज में रखते ही इसमें क्रिस्टल बनने लगते हैं। इस तरह की शहर का सेवन करना आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
