-
बॉलीवुड में बहुत से कलाकारों के बीच प्रेम पनपा। इनमें धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की तरह बहुतों ने शादी कर ली तो राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और टीना मुनीम (Tina Ambani) की तरह कइयों की लव स्टोरी अधूरी भी रह गई। कई कलाकारों के अफेयर की चर्चा जोरों पर हुआ करती थी। इनमें से कुछ ने अपने रिश्ते की बात कबूली तो कुछ ने कुछ नहीं कहा। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ चर्चित जोड़ियों पर एक नजर और जानते हैं उन्होंने साथ में कितनी फिल्में कीं:
-
शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर किसी से छिपा नहीं था। दोनों एक्टर्स शादी भी करने वाले थे। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय की जगह पूनम सिन्हा से शादी कर ली। बात फिल्मों की करें तो शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने साथ में 16 फिल्में की हैं।
-
गोविंदा और नीलम के अफेयर की भी खूब चर्चा थी। दोनों ने 14 फिल्मों में साथ काम किया। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
-
राजेश खन्ना और टीना मुनीम लिव इन में रहते थे। करीब 5 साल तक दोनों का अफेयर चला। दोनों ने साथ में 11 फिल्में की। हालांकि ज्यादातर फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं।
-
बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में रेखा औऱ अमिताभ का रिलेशनशिप शुमार है। दोनों के रिश्ते पर खूब बातें हुईं। मीडिया में भी ये सालों साल छाया रहा। रेखा ने तो अमिताभ से मोहब्बत की बात कबूली लेकिन अमिताभ ने कभी इस रिश्ते को लेकर अपनी हामी नहीं भरी।
-
दोनों साथ में 9 फिल्मों में नजर आए। इस जोड़ी को दर्शकों का जितना प्यार मिला वो शायद ही किसी और को नसीब हुआ हो।
-
अक्षय कुमार और रवीना टंडन भी कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। रवीना के मुताबिक दोनों ने सगाई भी कर ली थी। रवीना का कहना है कि अक्षय ने उन्हें धोखा देकर किसी और से शादी रचा ली थी। दोनों एक साथ 8 फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
-
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के बारे में कहा जाता है कि दोनों शादी करना चाहते थे। हालांकि ऐसा हो ना सका। बात फिल्मों की करें तो दोनों की जोड़ी 5 फिल्मों में नजर आई।