-
हर साल की तरह इस बार भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत 9 अगस्त से हो चुकी है जो 15 अगस्त तक चलेगी और इस अभियान का तीसरा चरण भी शुरू हो चुका है। देश के कोने-कोने से कुछ तस्वीरें आई हैं जिन्हें देखकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। (PTI)
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर देशवासी से अपील की है कि 15 अगस्त के दिन अपने-अपने घरों में तिरंगा जरूर फहराएं। PTI)
-
हर घर तिरंगा अभियान में कई नेताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आइए डालते हैं एक नजर: PTI)
-
ये हैदराबाद के चारमीनार की तस्वीर है जहां पर स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रैली आयोजित की गई। PTI)
-
हैदराबाद के इस रैली में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। PTI)
-
चेन्नई के वीजीपी मरीन किंगडम में पानी के अंदर तिरंगा लहराता हुआ नजर आ रहा है। PTI)
-
महाराष्ट्र के कराड जिले में स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘तिरंगा रैली’ निकाली गई जिसमें इन छोटे नन्हे मुन्ने छात्रों ने भाग लिया। PTI)
-
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘तिरंगा यात्रा’ में भाग लिया। PTI)
-
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक कार्यक्रम में पहुंचा जहां उन्होंने तिरंगा फहराया। PTI)
-
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में एक नौका पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। PTI)
-
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। PTI)
-
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय मंत्री मनसुख एल. मंडाविया, किरेन रिजिजू, गजेंद्र सिंह शेखावत और के. राम मोहन नायडू के साथ भारत मंडपम में स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते हुए नजर आएं। वो एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में हरी झंडी थामे दिखें। PTI)
-
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बाइक रैली निकाली। जिसमें कई लोगों ने भाग लिया। PTI)
-
भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने भी गुजरात के द्वारका जिले के ओखा में ‘रन फॉर यूनिटी’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लिया। PTI)
