-
15 अगस्त, भारत का स्वतंत्रता दिवस, हर साल देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए, लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी और गर्व का इज़हार करते हैं। इस विशेष दिन को खास बनाने के लिए लोग अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो और स्टेटस में भी बदलाव करते हैं। अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ शानदार तस्वीरों और स्टेटस के सुझाव दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी प्रोफाइल फोटो और स्टेटस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
आन तिरंगा शान तिरंगा,
सबको जोड़े एक तिरंगा।
उत्तर-दक्षिण पूरब-पश्चिम,
एक डोर से जोड़े तिरंगा। -
आजादी की कभी शाम न होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे,
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में,
तब तक भारत मां का आंचल नीलाम न होने देंगे। -
आजादी के मतवाले थे अपने हाल पे वो कभी ना रोये,
ना जाने कितनी रातों तक इस आजादी के लिए ना वो सोये। -
वतन है मेरा सबसे महान,
प्रेम सौहार्द का दूजा नाम,
वतन-ए-आबरू पर है सब कुर्बान,
शांति का दूत है मेरा हिंदुस्तान! -
गूंज रहा दुनिया में जय हिंद का नारा
चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा। -
अनेकता में एकता ही हमारी शान है,
इसीलिए अपना भारत देश महान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! -
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! -
आओ झुक कर सलाम करें उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुश नसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है। -
सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है,
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है,
जहां हर जुबां पर सर्वधर्म समभाव और जय हिंद का नारा है,
निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। -
दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! -
जिसका ताज हिमालय है,
जहां बहती है गंगा,
जहां अनेकता में है एकता
सत्यमेव जयते जहां नारा है,
वह भारत देश हमारा है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! -
गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा
शांति प्रेम की देता शिक्षा
मेरा भारत सदा सर्वदा!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! -
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें।
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! -
फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई,
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश पर हम उनको सलाम करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई! -
मुझे तन चाहिए, ना मन चाहिए,
बस अमन से भरा ये वतन चाहिए,
जब तक जिंदा हूं, मातृभूमि के लिए,
जब मरू तो तिरंगा कफन चाहिए।
