-
रजा मुराद ने अपने फिल्मी करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया।
-
मुराद ने अच्छे रोल्स के साथ-साथ क्रूर विलेन वाले रोल्स भी किए।
-
60 के दशक में करियर की शुरुआत करने वाले रजा मुराद शुरुआत में केवल भाई वाले या सपोर्टिंग रोल्स ही किया करते थे।
60 से 70 के दशक के हल्के रोल्स से आगे बढ़कर उन्हें विलेन वाले रोल भी ऑफर होने लगे। रजा मुराद को विलेन के तौर पर भी खूब पसंद किया गया। -
रजा मुराद की हिट फिल्मों या यादगार परफॉर्मेंस की बात की जाए तो प्रेम रोग, राम तेरी गंगा मैली, खुद्दार, राम लखन, प्यार का मंदिर जैसी फिल्मों के नाम याद आते हैं। रजा मुराद की आवाज बेहद शानदार है। उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म कड़वी दवा को अपनी आवाज दी थी।
