-
Johny Lever House: जॉनी लीवर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी अदाकारी से उन्होंने पूरे देश को अपना दीवाना बनाया है। पिछले करीब 3 दशक से ज्यादा समय से जॉनी लीवर दर्शकों को गुगुदाते आ रहे हैं। स्क्रीन पर उनकी प्रजेंस ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। कभी तंगी में दिन काटने वाले जॉलनी लीवर के पास आज सुख सुविधा के तमाम साधन मौजूद हैं। उनके पास मुंबई में एक आलीशान आशियाना भी है। आइए देखते हैं अंदर से कैसा है जॉनी का ये घर:
-
जॉनी लीवर का असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है और वह सिर्फ सातवीं क्लास तक ही पढ़े हैं। घर की आर्थिक हालत ठीक ना होने के कारण उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ गई थी।
-
वह घर का खर्च चलाने के लिए दर-दर भटकते और लोगों को कलम बेचते। पेन बेचने के लिए वह बॉलीवुड गानों पर डांस करते औऱ मिमिक्री भी करते।
-
समय बीता तो उन्हें हिंदुस्तान लीवर कंपनी में काम करने का मौका मिला। यहीं पर उन्हें जॉनी लीवर नाम भी मिला।
-
एक स्टेज शो के दौरान उनपर नजर पड़ी सुनील दत्त की। सुनील दत्त ने उन्हें बॉलीवुड में काम दिलाया।
-
अपनी मेहनत के दम पर जॉनी ने बॉलीवुड में वो मुकाम बना लिया है जो हर किसी को नसीब नहीं होता।
-
जॉनी लीवर की मुंबई में कई प्रॉपर्टी हैं। लेकिन जॉनी लीवर पत्नी सुजाता, बेटी जिमी और बेटे जैसी के साथ अंधेरी (वेस्ट), मुंबई स्थित अपने इसी अपार्टमेंट में रहते हैं।
-
इस फ्लैट को जॉनी ने खुद की कमाई से साल 1990 में खरीदा था।

जॉनी लीवर का ये फ्लैट अंदर से काफी खूबसूरत और आलीशान है। -
ऐसा बहुत कम ही हो पाता है कि जिस शख्स को पेट पालने के लिए कभी दर-दर भटकना पड़े वो अपनी मेहनत और हुनर के दम पर आज उस मुकाम पर पहुंच जाए जहां जॉनी लीवर हैं। (Photos: Asianet)