-
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कन्नौज सीट से लड़ेंगी। 15 जनवरी (1978) को पुणे में जन्मीं डिंपल एक मां, पत्नी, बहू, नेता, सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका में हैं। वह कन्नौज (यूपी) से सांसद हैं। बताया जाता है कि राजनीति में उनकी दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन परिस्थितिवश वह मैदान में उतरीं। अखिलेश से संपर्क में आने से पहले राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं था। डिंपल के पिता आरसी सिंह रावत सेना से रिटायर हुए हैं, जबकि मां चंपा रावत गृहिणी हैं। दोनों उत्तराखंड में सामान्य जिंदगी बिता रहे हैं। डिंपल की अखिलेश से मुलाकात लखनऊ में हुई। तब वह लखनऊ यूनिवर्सिटी में कॉमर्स पढ़ रही थीं। 1999 में उनकी शादी हो गई। बताया जाता है कि शुरू में मुलायम सिंह यादव अखिलेश-डिंपल की शादी के खिलाफ थे। पर, अमर सिंह के हस्तक्षेप से परिवार रजामंद हुआ। (All Pics- express achieve)
-
अखिलेश और डिंपल दोनों ने लव मैरिज की थी। अखिलेश को जब डिंपल से प्यार हुआ तब वह 25 साल के थे। वह ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई कर लौटे थे। डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर निकली थीं।
दोनों ने प्यार को शादी के बंधन में बांधना चाहा तो परिवार से काफी विरोध झेलना पड़ा। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों ने पिता मुलायम को शादी के लिए राजी किया।" -
बताया जाता है, अखिलेश और डिंपल की शादी के लिए मुलायम सिंह को अमर सिंह ने मनाया था। दोनों की शादी नवंबर 1999 में हुई थी और इसमें बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी-बड़ी शख्सियतें ने शिरकत की थी।
-
डिंपल के पिता रिटायर्ड आर्मी कर्नल एस. सी. रावत हैं। इनका परिवार उत्तराखंड का रहने वाला है।
-
घुड़सवारी और पैंटिंग का शौक रखने वाली डिंपल को राजनीति में कतई रुचि नहीं थी। अभी डिंपल कन्नौज से सांसद हैं।
-
2009 में जब अखिलेश ने कन्नौज से लड़ने के लिए फिरोजाबाद लोकसभा सीट छोड़ी तो वह डिंपल को उम्मीदवार बनाना चाहते थे। लेकिन मुलायम इसके खिलाफ थे। हालांकि, अखिलेश के मनाने पर वह मान गए। लेकिन, डिंपल चुनाव में राज बब्बर से हार गईं। 2012 में जब अखिलेश सीएम बने तो कन्नौज लोकसभा उपचुनाव में डिंपल को उम्मीदवार बनाया। इस बार वह जीत गईं। 2014 में भी उनकी जीत बरकरार रही।
-
डिंपल राजनीति की माहिर खिलाड़ी भले न हों, लेकिन परिवार में होने वाली राजनीति का अंदेशा उन्हें काफी पहले लग गया था। बताया जाता है कि उन्होंने इस बारे में अखिलेश को आगाह भी किया था। पहले वह नहीं माने, पर धीरे-धीरे ऐसी स्थितियां बनीं कि उन्हें डिंपल की बातों पर यकीन करना पड़ा।
-
डिंपल और अखिलेश के तीन बच्चे अदिति, अर्जुन और टीना हैं।
-
2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में डिंपल पूरी तरह अखिलेश के साथ रहीं। न केवल चुनावी सभाएं करने में, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश और सपा सरकार की छवि निखरवाने की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली।
