-
Asha Bhonsle Married Life: आशा भोंसले किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी सुरीली आवाज से देश दुनिया में उन्होंने खूब तारीफें बटोरी हैं। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की बुलंदियों को छूने वालीं आशा भोंसले निजी जिंदगी में काफी परेशान रहीं। उन्होंने दो बार शादी रचाई थी। पहली शादी में वह घरेलू हिंसा का शिकार भी हुईं।
-
आशा भोंसले ने 1949 में बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव से लव मैरिज की थी। उस वक्त आशा महज 16 साल की थीं। गणपत राव आशा से १५ साल बड़े थे।
-
इस शादी से आशा भोंसले को तीन संतान हुईं। दो बेटे और एक बेटी। 11 साल बाद 1960 में आशा अपने पति से अलग हो गईं।
-
तलाक पर आशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें ससुराल में घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता था। जब आशा ने गणपत राव से तलाक लिया तब वह तीसरी बार प्रेग्नेंट थीं।
-
आशा भोंसले के सबसे छोटे बेटे आनंद का जन्म पति से तलाक के बाद हुआ।
-
तलाक के बीस साल बाद आशा भोंसले एक बार फिर से दुल्हन बनीं। उन्होंने संगीतकार आरडी बर्मन से शादी रचाई। आरडी उनसे ५ साल छोटे थे। -
इस शादी में दोनों ने आपसी सहमति से कोई भी संतान ना पैदा करने का फैसला लिया जिस पर वह हमेशा कायम रहा। १९९४ में आरडी बर्मन का निधन हो गया।
-
Photos: Social media