-
टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार रहे जो पर्दे पर संग नजर आए साथ ही वह निजी जिंदगी में भी साथ रहे। हालांकि कई ऐसे कलाकार भी रहे जिनका साथ ज्यादा दिन तक नहीं रहा। हम बात कर रहे हैं उन टीवी सेलेब्स की जिन्होंने रियल लाइफ में एक दूजे से प्यार किया। जब इन टीवी सेलेब्स का रिश्ता टूटा तो उनके फैंस को भी काफी झटका लगा था। आइए देखते हैं किन-किन टीवी सेलेब्स के नाम इसमें शामिल हैं।
-
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे सीरियल पवित्र रिश्ता में पति-पत्नी बने थे। रियल लाइफ में भी दोनों रिलेशनशिप में रहे। कई साल लिव-इन में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के अलग होने पर उनके फैंस काफी निराश हुए थे।
-
राजा चौधरी से असफल शादी के बाद जब श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली संग घर बसाया तो फैंस काफी खुश हुए थे। लेकिन शादी के 9 साल बाद श्वेता और अभिनव के तलाक की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया।
-
रश्मि देसाई और अरहान खान के रिश्ते की चर्चा भी खूब थी। फैंस को दोनों का रिश्ता भी खूब पसंद आया। लेकिन जब ये पता चला कि अरहान पहले से शादीशुदा हैं तो रश्मि ने उनसे किनारा कर लिया। दोनों ने जब अपने रास्ते जुदा किये तो उनके फैंस को भी झटका लगा।
-
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के तलाक ने फैंस को निराश कर दिया था।
-
राहुल महाजन और डिंपी गांगुली ने टीवी पर ही शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी को भी फैंस ने खूब सराहा। हालांकि कुछ महीनों बाद राहुल पर मारपीट का आरोप लगाते हुए डिंपी उनसे अलग हो गईं। दोनों के अलगाव की खबरों ने उनके फैंस को काफी दुखी कर दिया था।