-
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट इस वक्त सुर्खियों में हैं। दोनों की प्री-वेडिंग फंक्शन में दुनिया भर से तमाम बड़ी हस्तियां गुजरात के जामनगर पहुंच रही है। ऐसे में आइए जानते हैं मुकेश अंबानी का परिवार कितना पढ़ा-लिखा है। (@Nita Ambani/FB)
-
मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में MBA की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था। हालांकि, अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर वो पिता का कारोबार संभालने वापस मुंबई लौट गए थे। (Indian Express) -
नीता अंबानी
नीता अंबानी ने मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वो एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम टीचर भी हैं। (@Nita Ambani/FB) -
आकाश अंबानी
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की स्कूलिंग मुंबई के कैंपियन स्कूल और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। इसके साथ ही उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में बैचलर की डिग्री हासिल की है। (@akashambanii/Insta) -
श्लोका मेहता
आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता काफी पढ़ी लिखी हैं। शुरूआती पढ़ाई उन्होंने आकाश अंबानी के साथ धीरूभाई अंबानी स्कूल से की। इसके बाद श्लोका लंदन पढ़ने चली गईं जहां से उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। (@shloka_akash_ambani/Insta) -
ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। इसके बाद वो अमेरिका चली गईं जहां के येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया। इसके अलावा उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA भी किया है। (Indian Express) -
अनंत अंबानी
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने भी अपनी शुरूआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने यूएस के ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इस वक्त अनंत के कंधों पर रिलायंस एनर्जी की जिम्मेदारी है। (@Nita Ambani/FB) -
राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट ने मुंबई के जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स में अपना ग्रेजुएशन किया। (@Nita Ambani/FB)
