
बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने दूसरे धर्म में शादी करके सुर्खिायां बटोरी थी। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान से लेकर फिल्म डायरेक्टर कबीर खान तक ने दूसरे धर्म में शादी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खान एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दूसरे धर्म में शादी रचाई है। (Image: Instagram) -
शादी कर शाहरुख गौरी को अपने मेकअप रूम में बैठा कर शूटिंग करने चले गए थे और देर रात जब वह शूट से लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी बैठे-बैठे ही सो गई थीं।
सैफ अली खान और करीना कपूर- बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने भी हिन्दू से शादी रचाई है। उन्होंने साल 1991 में अमृता सिंह ने शादी की थी। दोनों की शादी सिर्फ 13 साल ही चल सकी। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों ने साल 2004 में तलाक लिया। इसके बाद सैफ अली खान ने साल 2012 में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की। (Image: PTI) कबीर खान और मिनी माथुर- बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर कबीर खान ने मिनी माथुर से शादी की है। मिनी एक हिन्दू परिवार से आती हैं। दोनों ने साल 1998 में शादी की थी। (Image: Instagram) सोहेल खान और सीमा सचदेव- बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान भी इस लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने भी एक हिन्दू लड़की से शादी की है। उनकी पत्नी का नाम सीमा सचदेव है। साल 1998 में दोनों की शादी हुई थी। फरदीन खान और नताशा माधवानी- बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता फ़िरोज़ खान के बेटे फरदीन खान ने भी एक हिन्दू लड़की से शादी की। फरदीन की पत्नी का नाम नताशा माधवानी है। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी। (Image: PTI)