
क्रिकेटर्स कई बार खेल के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। कई क्रिकेटरों ने रिश्तों की दीवार को तोड़कर प्यार किया है। इसमें पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से लेकर बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान तक शामिल हैं। आज हम आपको इन क्रिकेटर्स की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। तस्वीरों में देखें इन शानदार लव स्टोरी। शाहिद अफरीदी- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपनी ममेरी बहन से शादी रचाई थी। शाहिद अफरीदी ने साल 2000 में नादिया से शादी रचाई थी। मुस्तफिजुर रहमान- बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी चचेरी बहन संग निगाह रचाया था। उनकी पत्नी का नाम सामिया परवीन शिमू है। उन्होंने साल 2019 में शादी रचाई थी। मोसद्देक हुसैन- बांग्लादेश के खिलाड़ी मोसद्देक हुसैन ने भी अपनी चचेरी बहन संग शादी रचाई थी। उन्होंने साल 2012 में अपनी चचेरी बहन शरमीन समीरा से शादी की थी। सईद अनवर- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अनवर ने अपनी चचेरी बहन लुबना से शादी की थी। सईद अनवर ने 2003 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बाबर आजम- पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अगले साल अपनी चचेरी बहन से शादी करने वाले हैं। उन्होंने अपनी चचेरी बहन से सगाई कर ली है। (All Images: Instagram and PTI)