-
हमारे रोजमर्रा के जीवन में कुछ भोजन ऐसे रच बस गए है जैसे इनकी जड़ें हमारे देश में ही रही हो। लेकिन ऐसा नहीं है। बहुत से ऐसे व्यंजन, पकवान और मिठाइयां है जो विदेशों से हमारे देश में आई हैं।। अधिकतर व्यंजनों को ईरानी, तुर्की आक्रमणकारी, मुग़ल शासक आदि हमारे देश में लाए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ व्यंजनों के बारे में (Photos: Social Media):
-
बिरयानी – बिरयानी के बारे में ये माना जाता है कि इसकी जड़ें ईरान से जुड़ी हैं। कहा जाता है कि मुगलों द्वारा इसे भारत लाया गया और तब से यह लोगों का पसंदीदा बन गया।
-
समोसा – अगर कुछ चटपटा और कुरकुरा कहना हो तो हमारे दिमाग में सबसे पहले समोसे की तस्वीर उभरती है। माना जाता है कि ये मध्य – पूर्व और सेंट्रल एशिया में सबसे पहले बनाया गया था। भारत में इसे तुर्की साम्राज्य के लोग लाए।
-
जलेबी – रस से भरी जलेबी किसको नहीं पसंद होती। इसका इतिहास भी ईरान से जुड़ा हुआ बताया जाता है। मध्य भारत में इसे तुर्की आक्रमणकारी ले आए थे।
-
गुलाब जामुन – यूं तो हम इसे पारंपरिक भारतीय मिठाई मानते हैं लेकिन इसका सम्बन्ध भी ईरान से ही बताया जाता है।
-
दाल-भात – जी हां दाल भात भी भारतीय भोजन न होकर नेपाली खाना है। हमारे रोजमर्रा के खाने में शामिल दाल-चावल का संबंध नेपाल से है।