
अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा कर लिया है, जिसके बाद वहां की स्थिती बहुत चिंताजनक बनी हुई है। वहां से लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी पहले ही देश छोड़कर भाग चुके हैं। इस संकट की घड़ी में अफगानिस्तान की मदद के लिए कोई भी देश आगे नहीं आया है। बता दें कि इससे पहले भी वहां तालिबान का कब्जा रह चुके है, इसलिए वहां के लोग तालिबान शासन से भाग रहे हैं। इन सबके बीच बहुत कम ही लोग ये जानते हैं कि अफगानिस्तान और बॉलीवुड का बहुत पुराना रिशता रहा है। अफगानिस्तान में बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग की गई है। पर आज बात उन बॉलीवुड स्टार्स की करेंगे जिनका ताल्लुक अफगानिस्तान से है। देखें तस्वीरें। 
सलीम खान- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान का भी अफगानिस्तान से ताल्लुक है। उनके परदादा पहले अफगानिस्तान में रहते थे। एक दौर ऐसा आया जब अफगानिस्तान में खुब लड़ाइयां हुई। इसी दौरान उनके पूर्वज अफगानिस्तान छोड़कर भारत आ गए थे। 
कादर खान- अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी से करोड़ो के दिलों में बसने वाले कादर खान एक अफगानी थे। उनका जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। कुछ समय बाद उनका पूरा परिवार मुंबई में बस गया। 
फिरोज खान- बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता फिरोज खान का भी अफगानिस्तान से खास रिश्ता था। फिरोज अफगानिस्तान के पठान थे। उनके पिता अफगानिस्तान के गजनी में रहते थे। बाद में उनके पिता गजनी से भारत आकर बेंगलुरू में बस गए थे। 
संजय खान- फिरोज खान के छोटे भाई और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय खान भी एक अफगानी हैं। उनके पूर्वज अफगानिस्तान में रहते थे बाद में वो लोग भी भारत आकर बस गए। 
वरीना हुसैन- बॉलीवुड में फिल्म लव यात्री से डेब्यू करने वाली वरीना हुसैन भी अफगानिस्तान से हैं। उनका जन्म काबुल में हुआ था। वरीना ने पहले मॉडलिंग की और फिर बाद में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया।