-

हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी एक राजघराने में हो. ऐसे में असल जिंदगी में कुछ लोगों के ही सपने पूरे होते हैं. इसी कड़ी में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी शादी एक शाही परिवार में हुई है. आज हम आपको उन एक्टर-एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी लव स्टोरी किसी शाही घराने के शख्स के साथ शुरू हुई और शादी के बाद वो भी राजघराने का हिस्सा हो गए हैं. तस्वीरों में देखिए उन स्टार्स को जिन्होंने शाही परिवार में शादी रचाई हैं.
आमिर खान- शाही घराने में शादी करने वाले स्टार्स की लिस्ट में पहला नाम आमिर खान का आता है। बता दें आमिर खान की पत्नी किरण राव शाही घराने से आती हैं। उनके दादा जे. रामेश्वर राव तेलंगाना के महबुबनगर के महाराजा थे। उनके निधन के बाद इस विरासत को किरण के पिता ने संभाला था।आमिर खान ने किरण राव से साल 2005 में शादी की थी। आमिर खान ने हाल ही में किरण राव से तलाक लिया है। करीना कपूर- शाही घराने में शादी करने वाले स्टार्स की लिस्ट में करीना कपूर का भी नाम शामिल है। करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी रचाई थी। बता दें सैफ अली खान पटौदी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कुणाल खेमू कुणाल खेमू ने भी राजघराने में शादी रचाई है। उन्होंने पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाली सोहा अली खान से साल 2015 में शादी की थी। बता दें कि सोहा अली खान बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान की बहन हैं। शर्मिला टैगोर- बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने भी राजघराने में शादी की थी। उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान से शादी रचाई थी। शादी केे बाद शर्मिला टैगोर ने इस्लाम कबूल लिया था। अमृता सिंह- इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह का भी नाम आता है। उन्होंने पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों ने साल 1991 में शादी रचाई थी। 2004 में दोनों का तलाक हो गया। मेघन मर्कल- अमेरिकन टीवी एक्ट्रेस मेगन मार्कल ब्रिटेन की शाही परिवार की बहू हैं। एक्ट्रेस मेघन मर्कल ने प्रिंस हैरी से 19 मई, 2018 को शादी की थी। प्रिंस हैरी से शादी करने के बाद मेगन को डचेस ऑफ ससेक्स का टाइटल दिया गया था। (All Images: Indian Express Archieve and PTI)