-
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जौ बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं बहुत से सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनकी आपस में नहीं बनती। कुछ तो एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते। अपने जमाने में एक से एक सुपरहिट फिल्में देने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) आज इस मुकाम पर हैं जहां वो एक दूसरे के सामने आने से भी बचते नजर आते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही दूसरे सेलेब्स के नाम जो एक दूसरे के सामने आने से भी बचते हैं। (Photos: Social Media)
-
ऐश्वर्या और सलमान खान कभी एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे। अब आलम ये है कि दोनों एक दूसरे का नाम आने पर भी असहज हो जाते हैं।
-
इम्तियाज अली जब वी मेट में बॉबी देओल को कास्ट कर रहे थे। ऐन वक्त पर करीना कपूर ने बॉबी की जगह शाहिद कपूर को वो रोल दिलवा दिया। उस वाकये के बाद से बॉबी देओल और करीना कपूर एक दूसरे से संबंध खराब कर बैठे।
-
सलमान औऱ विवेक ओबेरॉय भी कभी अच्छे दोस्त थे। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबरॉय के काफी करीब हो गई थीं। इस कारण विवेक और सलमान भी दुश्मन बन गए।
-
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु भी एक दूसरे के सामने पड़ने से बचते हैं।
-
सलमान खान और अरिजीत सिंह भी एक दूसरे को नापसंद करते हैं। सलमान पब्लिकली अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं।