-

पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल गया और सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। बद्रीनाथ और केदारनाथ से लेकर चारों धाम और आसपास के इलाकों में बर्फबारी है। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। (Photo: PTI)
-
उत्तराखंड के अलावा जम्मू कश्मीर में भी इस वक्त बर्फ पड़ रही है। यहां के कई इलाके बर्फ की सफेद चादर में ढक गए हैं। (Photo: PTI)
-
बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, औली और लोखंडी समेत अन्य चोटियां पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में सर्द भरी हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है। (Photo: Simrtharam Jat/Twitter)
-
देहरादून समेत कई क्षेत्रों में रात में तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। (Photo: PTI) कड़ाके की ठंड में भी संगलदान के झरने का पानी रहता है गर्म, सिर्फ इस महीने में नहाने आते हैं कश्मीरी
-
सीजन की पहली बर्फबारी में केदारनाथ धाम यूं नजर आया। (Photo: Simrtharam Jat/Twitter)
-
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमर्ग की तस्वीर है जहां ये इलाका बर्फ की सफेद चादर में ढका नजर आया। (Photo: PTI)
-
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में भी स्नोफॉल हुआ है। यहां का पूरा इलाका बर्फ से ढका नजर आया। (Photo: PTI)
-
उत्तरी कश्मीर के शोपियां जिले में बर्फबारी के दौरान टूरिस्ट यूं एंजॉय करते नजर आएं। (Photo: PTI)
-
ये कश्मीर का शोपियां है जहां पर हर साल की तरह इस साल भी जमकर बर्फबारी हुई है। हर सल सैलानी बर्फबारी का खूबसूरत नजारा देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। (Photo: PTI)
-
कश्मीर के अधिकतर इलाकों में रविवार को अच्छी खासी बर्फबारी हुई जिसके बाद यहां का नजारा देखने लायक है। (Photo: PTI) कश्मीर के ‘लाल सोने’ की डिमांड पूरी दुनिया में, किसे कहते हैं और ईरान से क्या है नाता?
-
जम्मू कश्मीर के शोपियां, किश्तवाड़ से लेकर गुलमर्ग तक में अच्छी बर्फबारी हुई जिसके बाद यहां पहुंचे सैलानी भी इस स्नोफॉल का लुफ्त उठाते नजर आएं। (Photo: PTI)
-
इसके अलावा जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में अच्छी बर्फबारी हुई है। (Photo: PTI)
-
बर्फबारी के दौरान पहाड़ों पर फिसलन बढ़ जाती है ऐसे में यहां वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिसमे में देखने को मिला। यहां बर्फबारी के कारण फिसलन भरी सड़क पर पर्यटकों की कार आपस में टकरा गई। (Photo: PTI)
-
हर साल लाखों सैलानी जम्मू कश्मीर की बर्फबारी देखने के लिए आते हैं। खासकर गुलमर्ग इस मौसम में पर्यटक खूब आते हैं। यहां सर्दियों के मौसम में जब बर्फ जम जाती है तब स्कीइंग भी खूब किया जाता है। (Photo: PTI) किस शहर को कहते हैं ‘सिटी ऑफ प्राइम मिनिस्टर’, देश को दे चुका है 7 प्रधानमंत्री