-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पद संभालने के बाद से एक से बढ़कर एक फैसले ले रही हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने महिलाओं को 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता पर काम शुरू किया। (Photo: Rekha Gupta/FB)
-
इसके साथ ही स्वच्छ यमुना मिशन की शुरुआत की जिसका उद्देश्य है यमुना नदी की सफाई और प्रदूषण को दूर करना। वहीं, अगले चार-पांच महीने में यमुना नदी में छोटा क्रूज भी चलने वाला है। (Photo: Rekha Gupta/FB)
-
लेकिन आज हम उनके फैसलों या काम के बारे में नहीं बल्कि पर्सनल जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में जानेंगे। (Photo: Rekha Gupta/FB)
-
ये बहुत ही कम लोगों को पता है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राजनीति के चलते घर में डांट पड़ती थी। (Photo: Rekha Gupta/FB)
-
दरअसल, हाल ही में रेखा गुप्ता महिला छात्र संसद कार्यक्रम में शामिल हुई थी। इसी दौरान उन्होंने अपने बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए। (Photo: Rekha Gupta/FB)
-
बतौर रेखा गुप्ता साल 1993 में कॉलेज के दिनों में वो संगठन से जुड़ी और फिर पीछे मुड़कर उन्होंने कभी नहीं देखा। (Photo: Rekha Gupta/FB) Rekha Gupta Salary: दिल्ली CM रेखा गुप्ता को कितनी मिलेगी हर महीने सैलरी और सुविधाएं?
-
इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि आज भी उन्हें अपनी छात्रा प्रमुख श्वेता कौल याद आती हैं। क्योंकि ऐसा लगता था कि कोई क्लास का मॉनिटर है। (Photo: Rekha Gupta/FB)
-
इसके बाद वो आगे बताती हैं कि उन दिनों मोनिका अरोड़ा थीं जो उन्हें हर कार्यक्रम में लेकर जाती थीं। सीएम रेखा गुप्ता कहती हैं कि ऐसा लगता था कि धरने पर जा रहे हैं, प्रदर्शन में जा रहे हैं और डर भी लगा रहता था कि घर आकर क्या जवाब देंगे। (Photo: Rekha Gupta/FB)
-
इसके आगे वो कहती हैं कि ऐसी जगहों पर जाने के बाद लगता था कि ये करना चाहिए। ये सही है और बहुत ही जरूरी है। (Photo: Rekha Gupta/FB)
-
दरअसल, शुरुआती दौर में दिल्ली की मुख्यमंत्री जब कहीं धरने या फिर प्रदर्शन के लिए जाती थीं और घर में ये बात पता चल जाती थी तो उन्हें खूब डांट पड़ती थी। (Photo: Indian Express)
-
इसके आगे वो कहती हैं कि, जब वो किसी कार्यक्रम में जाती थीं तो ये ध्यान रखती थीं कि कहीं टीवी पर फोटो न आए। (Photo: Indian Express) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन है? क्या करते हैं पति