-
कर्ज़ माफी और फसल की वाज़िब कीमत दिए जाने को लेकर किसान करीब हफ्ते भर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। पुलिस फायरिंग में किसानों के मारे जाने के बाद मंदसौर और देवास जिले में कई गाड़ियों में आगजनी और पथराव किया गया। मंदसौर में मंगलवार को पुलिस फायरिंग में 5 किसान मारे गए थे। उग्र प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 100 से ज्यादा गाड़ियों में आग लगा दी। देवास में ट्रेन भी रोकी गई। (PTI Photo)
-
गुरुवार को मृतक किसानों के परिजनों से मिलने मंदसौर पहुंचने वाले थे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी। पुलिस ने नीमच में राहुल को रोका। (Photo Source: INC India/Twitter)
-
आंदोलन कर रहे किसानों ने देवास के नेवरी फाटा में गाड़ियां फूंकी। (PTI Photo)
-
मंदसौर में किसानों पर पुलिस की फायरिंग में पांच लोग मारे गए। (तस्वीर- पीटीआई)
-
बुधवार को मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों का प्रदर्शन हिंसक में बदला गया। भीड़ ने ट्रकों में लगाई आग। (PTI Photo)
-
प्रदेश किसान महापंचायत ने भी किसानों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का एलान किया है।
-
मंदसौर के पिपलिया गांव में मंगलवार को पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प के बाद की तस्वीरें। झड़प में 5 किसानों की मौत हो गई। किसान कर्ज माफी और फसलों की वाज़िब कीमत को लेकर मांग कर रहे हैं। (PTI Photo)
-
मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान घायल हुए किसान अस्पताल में भर्ती। इलाज जारी। (AP Photo)
-
मंदसौर में पुलिस फायरिंग में 5 किसानों की मौत के विरोध में 'मध्य प्रदेश बंद' का आह्वान। दुकानें बंद और सड़कों पर पसरा सन्नाटा। (PTI Photo)
-
मध्य प्रदेश के देवास जिले में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करते हुए किसानों ने ट्रेन रोकी। प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। (PTI Photo)
-
किसान आंदोलन के दौरान देवास में बुधवार को किसानों ने पुलिस थाने में आग लगा दिया। आगे लगाने के बाद धू-धू करके जलता पुलिस स्टेशन। (PTI Photo)
-
विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकारी गाड़ियां में भी लगाई आग। देवास में भोपाल-इंदौर हाईवे पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी लगाई आग। (PTI Photo)