-
भारत में घूमने के लिए कई जगहें हैं जहां लोग जाते हैं और खूब मौज-मस्ती करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ही कई ऐसी जगहें हैं जहां भारतीयों पर ही पूरी तरह से बैन लगा हुआ है। हालाँकि, उन स्थानों पर विदेशी टूरिस्ट का खुले दिल से स्वागत किया जाता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो जगहें।
-
RED Lollipop Hostel, Chennai
चेन्नई में रेड लॉलीपॉप हॉस्टल में केवल विदेशी पर्यटकों को एंट्री दी जाती है। (Photo: RED Lollipop Hostel Chennai/Facebook) -
Free Kasol Cafe, Kasol
हिमाचल प्रदेश में बसा कसोल गांव टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां एक फ्री कसोल कैफे है जहां भारतीय टूरिस्ट का जाना बैन है। (Photo: Stefan Kaye/Facebook) -
Foreigners Only, Goa
गोवा के ओन्ली फॉरेनर्स बीच पर भारतीयों के जानें पर सख्त मनाही है। (Photo: tripadvisor.in) -
Uno-In Hotel, Bangalore
बेंगलुरु शहर में स्थित यूनो-इन नामक होटल में केवल जापान के लोग ही जा सकते है। भारतीयों के लिए इस होटल में नो एंट्री है। (Photo: @paulolodovice/instagram) -
Norbulingka Cafe, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश की वादियों के बीच ही नोरबुलिंका नाम का एक कैफे है। इस कैफे में भारतीयों को जाने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है। इस में केवल विदेशी और कुछ खास लोग ही जा सकते हैं। (Photo: Restaurant Guru) -
North Sentinel Island, Andaman and Nicobar
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का एक द्वीप नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड में सिर्फ आदिवासी निवास करते हैं। ये द्वीप बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं रखता है। इस द्वीप पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि, बाहर से आए हुए किसी भी व्यक्ति का जाना वर्जित है। (Photo: @rarehistoricphotos/instagram)
(यह भी पढ़ें: हॉलीवुड फिल्म Oppenheimer ने भारत में बनाए 5 रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल)
