-
भारत जैसे देश में लोगों को उनकी शिक्षा और उनकी डिग्री से आंका जाता है। मगर जब हम अपने नेताओं को चुनते हैं तो यह बातें भूल जाते हैं। लेकिन आपको बता दें भारत में कुछ नेता ऐसे भी हैं जो बहुत अधिक पढ़े लिखे हैं। आज हम आपको उन राजनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की है और पेशे से डॉक्टर भी हैं।
-
Dr. Harsh Vardhan
डॉ॰ हर्षवर्धन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में से एक हैं। वह पेशे से ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट यानी नाक, कान और गले के रोगों के डॉक्टर हैं। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है। (Source: Dr. Harsh Vardhan/Facebook) -
Dr. Farooq Abdullah
डॉ॰ फारूक अब्दुल्ला देश के एक जाने-माने नेता हैं और पूर्व जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह पेशे से एक डॉक्टर भी हैं। उन्होंने जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। बाद में वह प्रैक्टिस करने के लिए ब्रिटेन चले गए थे। (Source: Dr. Farooq Abdullah/Facebook) -
Dr. Anbumani Ramadoss
भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे डॉ॰ अंबुमणि रामदॉस अंबुमणि रामदॉस मद्रास मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और पेशे से एक डॉक्टर हैं। उन्होंने टिंडीवनम के पास एक छोटे से गाँव नल्लालम में एक मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में डेढ़ साल तक काम किया है। (Source: Dr. Anbumani Ramadoss/Facebook) -
Dr. C. P. Thakur
डॉ॰ चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर या सी. पी. ठाकुर राज्यसभा के पूर्व सदस्य, भारत सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के नेता हैं। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं। उन्होंने भारत से लेकर लंदन तक एम.बी.बी.एस., एम.डी., एम.आर.सी.पी., एफ.आर.सी.पी. की डिग्रियाँ प्राप्त की हैं। एक डॉक्टर के तौर पर उन्होंने कालाजार के इलाज के रिसर्च में काफी योगदान दिया है। (Source: Dr. C. P. Thakur/Facebook) -
Dr. Kirit Premjibhai Solanki
डॉ॰ किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी भारत की लोकसभा में सांसद और भाजपा के सदस्य हैं। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं और उनके पास एमबीबीएस, एमएस और एफआईसीएस की डिग्री है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने लगभग 38 वर्षों तक सर्जरी के प्रोफेसर के रूप में काम किया है। (Source: Dr. Kirit Premjibhai Solanki/Facebook) -
Dr. Jayanta Rongpi
डॉ॰ जयंत रोंगपी असम में स्वायत्त जिला निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा संसद के सदस्य हैं। उन्होंने असम मेडिकल कॉलेज डिब्रूगढ़ से एम.बी.बी.एस की डिग्री ली है। वह पेशे से एक डॉक्ट भी हैं। (Source: Karbi Longri Abirta/Youtube) -
Dr. Sambit Patra
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ॰ सम्बित पात्रा पेशे से एक सर्जन हैं। उन्होंने ओडिशा के वीर सुरेंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से एम.बी.बी.एस और श्री रामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज से जनरल सर्जरी में मास्टर ऑफर सर्जरी (MS) किया है। उन्होंने अपनी पहली जॉब हिंदू राव अस्पताल में की थी। (Source: Dr. Sambit Patra/Facebook)
(यह भी पढ़ें: निजी कमाई में भी ‘गदर’ मचा रहे सनी देओल, जानिए एक्टिंग के अलावा और कहां से आते हैं पैसे)
