-
उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन न सिर्फ देश बल्कि दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करते हैं। यहां हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इन दोनों का पुराना नाम क्या था? (Photo: Pexels)
-
देहरादून में मसूरी, नैनीताल, लैंसडाउन, चोपता और औली के अलावा कई और मशहूर हिल स्टेशन है जहां टूरिस्ट घूमने आते हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश को योग नगरी के नाम से जाना जाता है। (Photo: Pexels)
-
उत्तराखंड साल 2000 में एक अलग राज्य बना था। इसके बाद ये देश का 27वां राज्य बना था। उत्तराखंड के लोग 9 नवंबर को इस राज्य का स्थापना दिवस मनाते हैं। (Photo: Pexels)
-
उत्तराखंड का पुराना नाम उत्तराचंल था जिसे 1 जनवरी 2007 को बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया था। उत्तराखंड की सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल की सीमा से लगी हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड की 375 किलोमीटर लंबी सीमा चीन से भी सटी हुई है। पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिले चीन से सटे हुए हैं। (Photo: Indian Express) (उत्तर प्रदेश के बारे में भला कौन नहीं जानता है। लेकिन ये कितने लोगों को पता है कि राज्य का पुराना नाम क्या था और किस वर्ष में इसका नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया था? जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें)
-
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भी हर साल टूरिस्ट लाखों की संख्या में आते हैं। आइए जानते हैं देहरादून का पुराना नाम क्या था। (Photo: Indian Express)
-
कई इतिहासकारों की मानें तो देहरादून का महाभारत काल के समय द्रोणनगर नाम हुआ करता था। दरअसल, पांडवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य ने इस स्थान पर अपनी तपोभूमि बनाई थी जिसके चलते उनके नाम पर इसका द्रोणनगर नाम रखा गया। (Photo: Indian Express)
-
उत्तराखंड का उल्लेख वेदों और पुराणों में भी मिलता है। ब्रिटिश लेखक जीआरसी विलियम्स ने अपनी किताब मेमॉयर ऑफ दून में लिखा है लंका विजय और रावण को मारने के बाद भगवान राम प्रायश्चित करने के लिए गुरु वशिष्ठ की सलाह पर लक्ष्मण के साथ तपस्या करने के लिए उत्तराखंड आए थे और ऋषिकेश में ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए उन्होंने कई वर्षों तक तपस्या की थी। (Photo: Indian Express) (राजस्थान का पुराना नाम पता है? किसने दिया था ये नाम? आजादी से पहले यहां कितनी रियासतें हुआ करती थीं? यहां क्लिक कर जानें क्या था पुराना नाम)
