-
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं और इसी के साथ उत्तर प्रदेश में 37 सीटें जीतने वाली समाजवादी पार्टी यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। समाजवादी पार्टी ने चुनावी मैदान में 5 महिलाओं को उतारा था जिनकी इस वक्त हर ओर चर्चा हो रही है। (Indian Express)
-
इन पांचों महिलाओं ने यूपी में अपने-अपने लोकसभा सीट से परचम लहराया है। इन्हीं में 2 महिलाएं ऐसी हैं जो बेहद ही कम उम्र में सांसद बनी हैं। आइए डालते हैं एक नजर: (Indian Express)
-
समाजवादी पार्टी की महिला उम्मीदवारों में सबसे टॉप पर प्रिया सरोज का है नाम है जो सबसे कम उम्र में सांसद बनी हैं। मछली शहर सीट से जीत दर्ज करने वाली 25 वर्षीय प्रिया सरोज सपा के पूर्व सांसद व वर्तमान में केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। (@Priya Saroj/FB)
-
दूसरा नाम इकरा हसन का है जिनकी इस वक्त चर्चा खूब हो रही है। सिर्फ 27 वर्ष की उम्र में कैराना लोकसभा सीट से सांसद बनी इकरा हसन ने बीजेपी के प्रदीप कुमार को 69,116 वोटों से हराया है। (@Iqra Munawwar Hasan/Fb)
-
इकरा हसन का राजनीति से गहरा नाता है वो मुजफ्फरनगर के उस परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसमें कई सांसद और विधायक हैं। उनके दादा, पिता और मां सांसद रह चुके हैं। उनके भाई नाहिद हसन लगातार तीसरी बार विधायक हैं। (@Iqra Munawwar Hasan/Fb)
-
सपा की महिलाओं उम्मीदवारों की लिस्ट में तीसरा नाम है रुचि वीरा का जिन्होंने मुरादाबाद सीट से परचम लहराया है। बिजनौर की रहने वाली रुचि वीरा ने बीजेपी के कुंवर सर्वेश कुमार को 105762 वोटों से हराया है। (@Ruchi Vira/FB)
-
बांदा से समाजवादी पार्टी ने कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल पर भरोसा जताया था और पार्टी की उम्मीदों पर खरी भी उतरीं। उन्होंने बीजेपी के आरके सिंह पटेल को 71,210 वोटों से हराया है। (@myneta.info)
-
महिला उम्मीदवारों की लिस्ट में पांचवा नाम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का है जिन्होंने मैनपुरी से जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के जयवीर सिंह को 2 लाख 21 हजार 639 वोटों से हराया है। (Indian Express)
-
मुलायम परिवार के लिए मैनपुरी सीट हमेशा से ही महत्वपूर्ण रही है। साल 1996 से लेकर अब तक इस सीट पर अब तक मुलायम सिंह यादव के परिवार का ही कब्जा है। उनके निधन के बाद 2022 में इस सीट पर उपचुनाव कराया गया जिसमें उनकी बहू डिंपल यादव जीती थीं। (Indian Express)