-
Dil Bechara: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था। सुशांत की मौत के बाद उनके फैंस को दिल बेचारा के रिलीज का बेसब्री से इंतेजार है। बता दें कि सुशांत ऐसे पहले एक्टर नहीं हैं जिनकी कोई फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हो रही हो। इससे पहले भी कई सितारों के साथ ऐसा हो चुका है। (Photos: Social Media)
-
राजेश खन्ना की अंतिम फिल्म ‘रियासत’ साल 2014 में रिलीज हुई थी। राजेश खन्ना 18 जुलाई 2012 को ही दुनिया को अलविदा कह गए थे।
-
फारूक शेख का निधन साल 2013 में हुआ था। उसके अगले साल उनकी आखिरी फिल्म यंगिस्तान रिलीज हुआ।
-
दिव्य़ा भारती की फिल्म रंग भी उनके निधन के बाद ही रिलीज हुई थी।
-
11 नवंबर 2011 को रिली दुई फिल्म रॉकस्टार शम्मी कपूर की लास्ट फील्म थी। फिल्म रिलीज से 3 महीने पहले ही शम्मी कपूर ये दुनिया छोड़ गए।
-
अमरीश पुरी ने अंतिम फिल्म ‘कच्ची सड़क’ में काम किया था। यह फिल्म 8 सितंबर 2006 को रिलीज हुई थी। हालांकि अमरीश पुरी का देहांत 12 जनवरी 2005 को ही हो गया था।
-
श्रीदेवी का निधन फरवरी, 2018 में हुआ औऱ उनकी आखिरी फिल्म जीरो दिसंबर, 2018 में रिलीज हुई। इस फिल्म में श्रीदेवी का कैमियों था।