-
भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विपक्ष में बोलने वाले दिग्विजय सिंह इस बार उन्हीं की बोली बोल रहे हैं। देश में गौरक्षा और बीफ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी गौरक्षा के समर्थन में ट्वीट किया है। गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए दिग्विजय सिंह ने 'गाय' के मुद्दे पर अपने विचार रखे थे। मगर इसपर भी आम लोग उनकी चुटकी लेने से बाज नहीं आए।
-
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गौमांस ना खाने का समर्थन करती इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) की एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें ऊर्दू और हिंदी भाषा में लिखा था, "गाय के दूध में शिफा और गोस्त में बीमारी है।" यानी गाय का दूध आरोग्यवर्धक है और मांस (बीफ) खाने से मनुष्य बीमार हो जाता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गाय के बारे में खुद हुजूर रसूल उल्लाह ने हदीस में यह लिखा है। (फोटो- ट्विटर)
-
दरअसल, इत्तिहाद-एमिल्लत काउन्सिल ने गौ मांस निर्यात के विरुद्ध एक संगोष्ठी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में मौलाना तौकीर रजा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को आमंत्रित किया था। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने जमकर चुटकी ली। (फोटो- ट्विटर)
-
कई यूजर्स ने कहा कि अगर यही बात आप पहले कह देते तो शायद दादरी कांड ना होता। (फोटो- ट्विटर)
-
वहीं एक यूजर का कहना है कि "लगता है कई साल बाद अकल आई"। (फोटो- ट्विटर)