-
महादेव की नगरी काशी देव दीपावली के मौके पर 25 लाख दीयों के अलौकिक प्रकाश से जगमगा उठी। मां गंगा और वरुणा नदी के तट अलौकिक प्रकाश से सराबोर हो गए। इस वर्ष पूरे शहर को 25 लाख से भी अधिक दीपों से सजाया गया। (Photo: PTI)
-
काशी से देव दीपावली की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो हर किसी को भाव विभोर कर देंगी। मां गंगा के तट पर देवताओं के स्वागत में पूरे काशी को ऐसे सजाया गया था जैसे शादी के घर को सजाया जाता है। (Photo: PTI)
-
गंगा किनारे फैले 84 घाटों पर लेजर शो का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जब रंगीन रोशनी बिखरी तो काशी स्वर्गिक आभा में नहाई नजर आई। (Photo: PTI)
-
गंगा आरती के साथ ही जब संगीत की धुनों पर लेजर लाइट्स थिरकने लगीं तो हर तरह से ‘हर हर महादेव’ के जयघोष गूंजने लगे। नीले, लाल, हरे और सुनहरे रंगों की रोशनी से आसमान जगमगा उठा। (Photo: PTI) सर्दियों में खूब पसंद की जाती हैं बनारस की ये मिठाइयां, एक तो CM योगी की है फेवरेट
-
घाटों पर दीयों के साथ सुंदर रंगोली की आकृतियां और लेजर शो से घाटों की शोभा और भी बढ़ गई। इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ की नगरी में पहुंचे और दीप जलाकर पूजा-अर्चना किया। (Photo: PTI)
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहुंचकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजा किया। (Photo: ANI)
-
देव दीपावली के मौके पर लाखों दीयों की जगमगाहट ने काशी की प्राचीनता और आध्यात्मिकता को एक नए आयाम से जीवंत कर दिया। (Photo: PTI) क्या काशी से गंगाजल और गीली मिट्टी लाने से पाप चढ़ता है? जानें क्यों नहीं लाना चाहिए
-
हर साल की तरह इस बार भी देव दीपावली के मौके पर लाखों लोग वाराणसी पहुंची थे। घाट से लेकर नाव पर सवार लोगों ने इस पल को अपने कैमरे और नजरों में कैद किया। (Photo: PTI)
-
देव दीपावली के मौके पर न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया से भी लोग वाराणसी आते हैं। (Photo: PTI)
-
अस्सी घाट पर दो भव्य गंगा आरती हुई जिसे देखने के लोगों की भारी भीड़ पहुंची। (Photo: PTI)
-
देव दीपावली के मौके पर काशी में न सिर्फ घाट बल्कि, हर मंदिर, कुंड और अन्य देवस्थानों को दीयों से सजाया जाता है। (Photo: ANI)
-
राजघाट से अस्सी घाट तक नदी के किनारे का हर हिस्सा दीयों से जगमगा रह था, जिससे पवित्र गंगा में एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा बना नजर आया। (Photo: PTI) बनारस की गली-गली में मशहूर हैं ये दस चटपटे फूड्स, देव दीपावली पर जाएं तो जरूर खाएं