-
Crime Patrol Starcast : सोनी टीवी (Sony TV) पर प्रसारित होने वाला शो क्राइम पैट्रोल करीब दो दशक से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस टीवी सीरियल के कलाकार भी काफी पॉपुलर हो चुके हैं। कई एक्टर्स तो ऐसे हैं जिन्होंने इस सीरियल के जरिए अपनी पहचान बनाई औऱ फिल्मों में भी काम हासिल किया। ऐसे ही एक एक्टर का नाम है संजीव त्यागी (Sanjeev Tyagi)।
-
संजीव त्यागी करीब 15 सालों से क्राइम पैट्रोल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने इस शो में अपराधी से लेकर सीनियर इंस्पेक्टर तक का किरदार निभाया है।
-
संजीव त्यागी क्राइम पैट्रोल के करीब 200 से ज्यादा एपिसोड्स में पुलिसवाले का किरदार निभा चुके हैं।
-
संजीव त्यागी ने दूरदर्शन के प्रोग्राम मनी देवो भव: के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने सोनी टीवी के ही अदालत सीरियल में भी काम किया है। हालांकि उन्हें असली पहचान क्राइम पैट्रोल से ही मिली।
-
संजीव त्यागी अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में भी नजर आ चुके हैं। वह कुछ दूसरी फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल प्ले कर चुके हैं।
-
संजीव त्यागी सोशल वर्क भी करते हैं। वह महिलाओं औऱ बच्चों के सुरक्षा से जुड़ी संस्था से जुड़े हैं।
-
संजीव त्यागी शादीशुदा हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को बहुत ज्यादा पब्लिक नहीं करते।
-
सभी तस्वीरें- सोशल मीडिया