-
भारत पर ब्रिटेन ने करीब 200 सालों तक राज किया। भारत के अलावा ब्रिटेन ने कई देशों पर राज किया जिसमें इजरायल, फिलिस्तीन, जॉर्डन, यमन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, बहरीन, इराक, श्रीलंका, म्यांमार, मलेशिया, सिंगापुर और ब्रुनेई देश शामिल हैं। (Photo: Pexels)
-
लेकिन कई देश ऐसे भी हैं जहां पर ब्रिटेन ने कभी हमला नहीं किया। आइए जानते हैं ये कौन-कौन से देश हैं: (Photo: Pexels)
-
1- एंडोरा
एंडोरा एक यूरोपीय देश है जिसकी सीमा उत्तर में फ्रांस और दक्षिण में स्पेन से लगती है। इस देश पर ब्रिटेन ने कभी हमला नहीं किया। (Photo: Pexels) -
2- बेलारूस
बेलारूस पर भी ब्रिटेन ने कभी आक्रमण नहीं किया। इसकी सीमाएं उत्तर-पूर्व में रूस, दक्षिण में यूक्रेन, पश्चिम में पोलैंड, और उत्तर-पश्चिम में लिथुआनिया और लातविया से लगती हैं। (Photo: Pexels) -
3- बोलीविया
बोलीविया भी दुनिया के उन देशों में से एक है जहां पर ब्रिटेन ने कभी हमला नहीं किया है। बोलीविया दक्षिण अमेरिका के मध्य में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं ब्राज़ील, पैराग्वे, अर्जेंटीना, चिली, और पेरू से लगती हैं। (Photo: Pexels) दुनिया के 23 सबसे खूबसूरत शहर, इस देश के 4 सीटीज का नाम -
4- बुरुंडी
बुरुंडी मध्य और पूर्वी अफ्रीका का एक देश है। यहां भी ब्रिटिशर्स ने कभी हमला नहीं किया। (Photo: Pexels) -
5- किर्गिस्तान
मध्य एशिया में स्थित किर्गिस्तान पर भी ब्रिटेन ने कभी हमला नहीं किया। कजाकिस्तान की सीमाएं उज़्बेकिस्तान, तजाकिस्तान और चीन से लगती हैं। (Photo: Pexels) -
6- माली
पश्चिमी अफ्रीका का देश माली पर भी ब्रिटेन ने कभी आक्रमण नहीं किया। ये अफ्रीका का सातवां सबसे बड़ा देश है। (Photo: Pexels) -
7- मोनाको
यूरोप महाद्वीप में स्थित मोनाको भी दुनिया के उन देशों में से एक है जहां ब्रिटेन ने कभी हमला नहीं किया। (Photo: Pexels) -
8- ताजिकिस्तान
जहां मध्य एशिया के कई देशों पर ब्रिटेन ने हमला किया तो वहीं तजाकिस्तान ब्रिटिश सेना के आक्रमण से बचा रहा। (Photo: Pexels) -
9- मंगोलिया
एशिया के पूर्व और मध्य में स्थित मंगोलिया भी ब्रिटेन के हमले से बचा रहा। (Photo: Pexels) -
यहां भी नहीं किया हमला
इन देशों के अलावा उज़्बेकिस्तान, कार (सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक),चाड (सेंट्रल अफ्रीकी देश), कांगो, ग्वाटेमाला, आइवरी कोस्ट, लिकटेंस्टीन, लक्ज़मबर्ग, मार्शल आईएसएल, पैराग्वे, साओ टोमे, स्वीडन और वेटिकन पर भी ब्रिटेन ने कभी हमला नहीं किया। (Photo: Pexels) दुनिया की सबसे छोटी जंग, सिर्फ 38 मिनट में ही हो गया था सब तबाह
