-
फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों अपनी आवज से सबको दिवाने बनाने वाले बी प्राक उन बुलंदियों पर है जहां पर हर एक सिंगर का पहुंचने का सपना होता है। बी प्राक का जब नाम आता है तो उनके साथ एक और नाम खुद-ब-खुद जुड़ जाता है, यानी की ‘बी प्राक जानी’। ये दोनों इस वक्त जमकर धमाल मचा रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म फिलहाल 2 महोब्बत ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर किसी के जुबां पर फिलहाल 2 का गाना ‘मैं तेरा हो जाऊं’ गाते हुए सुना जा सकता है। दोनों की जोड़ी हर जगह नजर आएगी। बारिश की जाए या फिर तेरी मिट्टी, यहां तक की तेरी मिट्टी के लिए तो इन जोड़ियों ने नेशनल अवार्ड भी जीता है।

बी प्राक बचपन से ही सिंगर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता को लगता था कि उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर बनना चाहिए क्योंकि बी प्राक मुंह से म्यूजिक बनाया करते थे। बी प्राक जब म्यूक सिखने जाते थे तब उनके पिता उन्हें रोज 30 रूपये दिया करते थे। उनके पिता चाहते थे कि वो खुद की लगन और मेहनत से आगे बढ़े। -
बी प्राक पंजाबी सिंगर जैजी बी जैसा बनना चाहते थे। उन्होंने जेबी स्टूडियो से म्यूजिक बनाना सिखा। सरस्वती सिंह नामक म्यूजिक कम्पोजर ने उन्हें म्यूजिक बनाना सिखाया। 2 साल म्यूजिक सिखने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिला। इसी दौरान गीतकार जानी ने उन्हें फोन किया और बी प्राक को एक प्रोजेक्ट के बारे में बताया जिसे वो करने के लिए राजी हो गए।
-
इसी दौरान उनकी मुलाकात हार्डी संधु से हुई और इन्होंने मिलकर “सोच तो पारे” गाना बनाया। गीतकार जानी ने गाना लिखा, बी प्राक ने इस गाने में म्यूजिक दिया। वहीं हार्डी संधु ने गाने को गाया और यहीं से इनकी जिंदगी बदल गई।

इसके बाद भी बी प्राक म्यूजिक ही कम्पोज किया करते थे, पर उनका सपना तो सिंगर बनने का था। साल 2015 में बी प्राक ने गाना बनाया Mann Bharrya। इस गाने को हिंदी में लिखा गया था, बाद में गीतकार जानी ने इसे पंजाबी में लिखा। साल 2017 में बी प्राक ने इस गाने को गाया और ये गाना सुपरहिट हुआ। -
इसके बाद उन्होंने एक से बढ़ कर एक हिट गाने दिए। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी में Teri Mitti गया। इस गाने ने बी प्राक को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस गाने के लिए उन्हें 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। ब्री प्राक यहीं नहीं रूके उन्होंने “Filhaal, Filhaal 2 में भी गाना गाया और ये गाना जबरदस्त हिट हुआ।